Sikar News: सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग लड़की को घर से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में लड़की के पिता ने रिपोर्ट दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में नाबालिग के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी 17 साल की बेटी को दांतारामगढ़ निवासी मनीष नाम का युवक बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। युवक लड़की को झांसे में लेकर घर से चार तोला सोने के जेवरात व 4700 कैश भी ले गया। उनकी बेटी घर से जाते समय अपनी शिक्षा के सभी डाक्यूमेंट्स भी ले गई।
मामला सीकर के सदर थाना क्षेत्र का है। जहां पिता ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी को दांतारामगढ़ का रहने वाला मनीष नाम का युवक बहला-फुसलाकर घर से भगा कर ले गया। लड़की झांसे में आकर घर से चार तोला सोने के जेवरात और 4700 कैश और एजुकेशन के डाक्यूमेंट्स साथ ले गई। उनका कहना है कि उनकी बेटी को किडनैप कर रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Crime: इतनी सी बात और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर पति की कर दी हत्या, फिर शव के पास बैठकर रोती रही पत्नी