Remove pimples naturally: पिंपल के जिद्दी दाग से नहीं मिल रहा छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Remove pimples naturally: पिंपल के जिद्दी दाग से नहीं मिल रहा छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से न सिर्फ दाग-धब्बे साफ होते हैं, बल्कि पिंपल्स की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाती है। क्योंकि एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो रेडनेस, सूजन और पिंपल्स को हटाने में मदद कर सकते हैं। रोज़ाना इसका इस्तेमाल सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

हल्दी: हल्दी जिद्दी पिंपल के दाग को हटाने में फायदेमंद है क्योंकि इसमें करक्यूमिन होते हैं, जिनमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और रोगनिरोधी गुण होते हैं। इसके अलावा, सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से शरीर की अन्य बीमारियाँ भी दूर होती हैं।

बेसन फेसपैक: पिंपल्स के निशान हटाने के लिए बेसन भी एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, दही और हल्दी का पेस्ट बना लें, फिर उसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

कच्चा दूध: कच्चा दूध चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे दाग-धब्बे तो हल्के होते ही हैं, साथ ही डेड स्किन सेल्स भी साफ़ हो जाते हैं और रंगत निखरती है। आप इसे रात में फेस क्लींजर के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

आलू : कच्चे आलू का रस भी दाग-धब्बों को हल्का करने में मददगार होता है। इसके रस को निकालकर कॉटन बॉल की मदद से पिंपल्स के निशान पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। आलू में एंजाइम होते हैं, जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Comment