Baran Car Accident: तेज रफ्तार कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, टूटे शीशे में जा फंसा चालक, 1 की मौत

Rajasthan Road Accident: बारां-अकलेरा राष्ट्रीय राजमार्ग की परवन नदी की पुलिया पर गुरुवार दोपहर हुई कार और बाइक भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे सवार दूसरे व्यक्ति को गंभीरावस्था में झालावाड़ अस्पताल रेफर किया गया। उसका उपचार चल रहा है।

सारथल थाना के सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम सुमन ने बताया कि अकलेरा मार्ग स्थित परवन नदी की पुलिया पर कार और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक झालावाड़ जिले के रीछवा निवासी शंकरलाल पुत्र मधु लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पीछे सवार हरनावदाशाहजी क्षेत्र के कंडारी निवासी धनरूप पुत्र फूलचंद को गंभीर हालत में इलाज के लिए झालावाड़ रेफर किया।

यह भी पढ़ें : Sikar Accident: हाइवे पर 3 वाहनों की जोरदार टक्कर, पैर पिचक कर कार के अंदर ही फंस गए, 2 की दर्दनाक मौत, कड़ी मशक्कत कर JCB से निकाला बाहर

सड़क पर भीड़ जमा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक उछलकर कार के सामने वाले कांच से टकराते हुए उसमें फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सारथल व अकलेरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सारथल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, 7 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, कार पर पलट गया अनियंत्रित ट्रेलर, शादी के घर में मचा कोहराम

Leave a Comment