जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। हीरापथ न्यू सांगानेर रोड मानसरोवर निवासी सुभाष लवानिया के भाई रामवतार ने कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार सुभाष लवानिया (50) हीरापथ मानसरोवर का रहने वाला था। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सुबह उसके भाई सुभाष को मीटिंग के बहाने बुलाया और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। घायल सुभाष को धन्वन्तरी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे एसएमएस भेज दिया। वहां उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: मांस सप्लाई करने वाले युवक की लोगों ने जमकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मांगी इच्छा मृत्यु
सोशल मीडिया पर सुभाष के नाम से एक पत्र वायरल हो रहा है। इसमें लिखा कि दो भाइयों ने 30 लाख का कर्जा लेकर मकान बनाकर रहने की सोची है। लेकिन निर्माण को लेकर पड़ोसी के परेशान करने की बात कही है। जेडीए में भी शिकायतें कर रहे हैं। जेडीए ने भी काम बंद करवा दिया और अवैध बताकर तोड़ने की बात कही है। पत्र में लिखा कि इसलिए मैंने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगी है। आखिर में गुहार लगाते हुए लिखा है कि मेरा मकान टूटने से बचा लो।
यह भी पढ़ें: राजसमंद सांसद महिमा कुमारी के निर्वाचन को दी चुनौती, हाईकोर्ट ने सांसद सहित इनको जारी किए नोटिस