धूमधाम से मनाया जा रहा है मत्स्य उत्सव, योगा फॉर ऑल कार्यक्रम आयोजित

अलवर जिले में चल रहे मत्स्य उत्सव की कड़ी में मंगलवार को कंपनी गार्डन में योगा फॉर ऑल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन और व्यायाम किए। आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया और बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक शांति और तनाव मुक्त जीवन के लिए भी जरूरी है। मत्स्य उत्सव के अंतर्गत जिले में अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मत्स्य उत्सव के अन्य कार्यक्रमों में स्थानीय कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही रंगोली और अन्य प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं, जो पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना रहे हैं।

Leave a Comment