जयपुर। विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एचआर कॉन्क्लेव 2.0 और समवर्ती एचआर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 24 से अधिक प्रमुख मानव संसाधन पेशेवरों व 418 एचआर पेशेवरों, शिक्षाविदों और उद्योग के नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम ने समकालीन एचआर रुझानों और नवाचारों पर विचार विमर्श के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।
मुख्य वक्ता तेजपाल सिंह बत्रा और मुख्य अतिथि हरजीत खंडूजा ने एचआर के बदलते परिदृश्य पर संबोधित किया। इस दौरान प्रबंधन संकाय की निदेशक सुश्री मालविका डूडी बागरिया, वीजीयू के अध्यक्ष प्रो. एन.डी. माथुर, संस्थापक डॉ. के.आर. बागरिया व अन्य उपस्थित रहे।
एचआर सम्मेलन में पाँच ट्रैक थे। जिनमें 54 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। पैनल चर्चाएँ “प्रतिभा साम्राज्यों का युग”, “एआई के साथ एचआर को बदलना” और “भविष्य के लिए तैयार कार्यबल” पर केंद्रित थी। गोलमेज सम्मेलन और जेनहायर व आईस्टार्ट द्वारा भागीदार सत्र भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में समापन पर एचआर पुरस्कार वितरण किए गए। जिसमें जेनपैक्ट, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, अमेज़न और विप्रो जैसी कंपनियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।