मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगरीय विकास व स्वायत्त शासन विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों को साफ कहा कि बजट घोषणाओं के उन कामों को प्राथमिकता से शुरू करें जिनका ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिले। सीएम ने जयपुर शहर में बेहतर ट्रेफिक प्रबंधन करने के निर्देश भी दिए ताकि वाहन चालकों को परेशान नहीं होना पड़े।