अभी तक नहीं मिले मुआवजे के चेक, नहीं बनने देंगे बायपास

सारोलाकलां. बायपास के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में दो साल बाद भी कई किसानों को मुआवजे के चेक नहीं मिले हैं। ऐसे में पीड़ित खातेदार निर्माण विभाग व उपखण्ड कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

सारोलाकलां. बायपास के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में दो साल बाद भी कई किसानों को मुआवजे के चेक नहीं मिले हैं। ऐसे में पीड़ित खातेदार निर्माण विभाग व उपखण्ड कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

सारोला निवासी खातेदार लटूर लाल माली, रामचंद्र, मांगीलाल माली सहित कई किसानों को चेक नहीं मिले हैं। परिजन रामा माली ने बताया कि जब तक चेक नहीं मिलेंगे, तब तक उनकी जमीन पर बायपास निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा। वे इस सम्बंध में निर्माण विभाग व उपखण्ड कार्यालय को अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपखण्ड कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि चार खसरे की खानापूर्ति हो चुकी है लेकिन निर्माण विभाग से बजट नहीं मिला है। उधर सहायक अभियंता अजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि बजट के लिए एसडीएम ऑफिस से कोई सूचना नहीं आई है। लिखित में सूचना मिलते ही बजट उपलब्ध करा दिया जाएगा।

काम ने नहीं पकड़ी गति

सारोला बायपास निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ने से कस्बेवासी परेशान हैं। 9 करोड़ 50 लाख की लागत से 2200 मीटर लम्बी सीसी सड़क का एक साल में अर्थ वर्क कार्य भी पूरा नहीं हुआ। निर्माण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ऐसे में कस्बे में घंटों जाम लगने से कस्बेवासी परेशान है।

Leave a Comment