क्राइम न्यूज : फायर व रंगदारी मांगने के आरोपी गिरफ्तार, रिवाल्वर व कारतूस बरामद

खैरथल ञ्च पत्रिका. आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का स्लोगन बुधवार को खैरथल में पुलिस ने दिखाया। •ाब पुलिस ने भारी जाप्ता के बीच बदमाशों का पैदल जुलूस शहर के बीच से निकाला। एडिशनल एस पी रतनलाल भार्गव ने बताया की 24 नवंबर को खैरथल पुलिस ने मातौर रोड स्थित टोल नाके पर रंगदारी नहीं देने पर फायङ्क्षरग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रमोद उ$र्फ काला सहित हितेश व रङ्क्षवद्र उ$र्फ मोटा को बावल हरियाणा से गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल कार, एक रिवाल्वर व दो जिन्दा कारतूस को जब्त किए है।
कई राज्यों में दर्ज है मामले : भार्गव ने बताया की आरोपी प्रमोद उ$र्फ काला के पूर्व में भी दिल्ली में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास की वारदात में शामिल होना पाया है। यह बदमाश ङ्क्षप्रस तेवटिया गैंग का गुर्गा रह चुका है। इसके खिलाफ पूर्व में भी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा में भी हत्या व आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज है।
अवैध वसूली की मांग को लेकर की थी फायङ्क्षरग: 24 नवंबर की रात दस बजे मातौर टोल नाके पर स$फेद रंग बिना नंबर की कार में सवार बदमाशों ने अवैध वसूली की मांग को लेकर फायङ्क्षरग की गई थी। वहीं टोल कर्मियों ने बदमाशों को पीछा किया तो उन्होंने फायङ्क्षरग की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन करते हुए विभिन्न स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस ने चौबीस घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया की प्रमोद उ$र्फ काला पुत्र भीमङ्क्षसह जाट निवासी मातौर,हितेश पुत्र जितेंद्र जाट मातौर, रङ्क्षवद्र उ$र्फ मोटा पुत्र होशियार जाट निवासी बुपनिया थाना बदली जिला झज्जर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।

Leave a Comment