पर्यावरण संरक्षण को आगे आएं युवा: लक्ष्मण सिंह

दूदू. क्षेत्र के ग्राम गागरडू में धरती जतन यात्रा के दौरान तालाब का पूजन किए जाने के साथ ही पुष्कर जल को गांव के सरोवर में अर्पण किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास नवयुवक मंडल लापोड़िया के संयोजक एवं पद्मश्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यह यात्रा एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ती है और पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाती है। यह तालाबों, नदी को संरक्षण करने वाली यात्रा है। आने वाली युवा पीढ़ी इस बिगड़ते पर्यावरण को बचाने का संकल्प लें और इस काम को अपने हाथ में ले। बुजुर्ग इस विरासत को सहेजते थे, उसी काम को हम इस यात्रा के रूप में कर रहे हैं। इस यात्रा में राजेश मालाकार, प्रदीप सिंह राठौड़, रामावतार कुमावत, गागरडू ग्राम पंचायत सरपंच बन्नालाल बराणिया, समाज सेवी गोपाल नेगाड़ी आदि शामिल हुए तथा पर्यावरण संरक्षण की बात कही। हेमराज डीडवानिया, रामेश्वर सैनी, संग्राम सिंह, रघुवीर वैष्णव, ओमप्रकाश सांखला आदि ने सहयोग किया।

Leave a Comment