डग कस्बे की रक्षक मानी जाती है मां डगेश्वरी, पूर्णिमा को चढ़ता है चौला

डग. झालावाड़ जिले के डग कस्बे के हृदय स्थल पर स्थित डगेश्वरी माता का भव्य मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और शोधार्थियों के लिए श्रद्धा का धाम है। इतिहासकार ललित शर्मा के अनुसार इस मंदिर का निर्माण सन् 1147 ई. में इस क्षेत्र के प्रतिनिधि अम्बालाल ने करवाया था। डगेश्वरी के नाम पर ही इस क्षेत्र को आबाद कर डग नाम दिया।

डग.झालावाड़ जिले के डग कस्बे के हृदय स्थल पर स्थित डगेश्वरी माता का भव्य मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और शोधार्थियों के लिए श्रद्धा का धाम है। इतिहासकार ललित शर्मा के अनुसार इस मंदिर का निर्माण सन् 1147 ई. में इस क्षेत्र के प्रतिनिधि अम्बालाल ने करवाया था। डगेश्वरी के नाम पर ही इस क्षेत्र को आबाद कर डग नाम दिया। मंदिर के गर्भगृह में देवी डगेश्वरी की विचित्र प्रतिमा स्थापित हैं जो मान्यताओं तथा तंत्र धारणा के अनुकुल हैं। सम्पूर्ण प्रतिमा लाल कामी व चमक से सदैव आकर्षक लगती हैं। यह देवी डग की अभिरक्षिका भी मानी जाती हैं। प्रति पूर्णिमा को यहां पूजा अर्चना सहित चौला चढ़ाया जाता हैं।

मंदिर मां की मूर्ति के पास ही लोक देव गुणा जी की मूर्ति हैं जो देवी के भाई माने जाते हैं। ये दोनों प्रतिमाएं इस क्षेत्र की तंत्र साधना के प्राचीन आयामों का दर्शन कराती हैं। देवी के उत्तरी पक्ष में ही फूलबाई माता का स्थान हैं जो अनेक मूर्तियाें व अवशेषों के रूप में हैं। फूलबाई माता से भक्तगण कार्य सम्पन्न करने की मिन्नतें करते हैं। इस प्रकार देवी डगेश्वरी का मंदिर सिद्धी अर्जन का शक्तिपीठ माना जा सकता हैं। सम्पूर्ण मंदिर अंदर से चमकदार पाषाणों से परिपूर्ण हैं। इसके बाहरी बरामदे में देवी-देवताओं तथा धार्मिक प्रतीक हैं जिन्हें देखकर भक्ति के भाव मन में जाग्रत होते हैं। प्रागंण में पीपल के छायादार वृक्ष के नीचे अनेक युगों की संस्कृति के शिल्पावशेष प्रतिष्ठापित हैं। ये अवशेष डग की युग युगीन उन्नत संस्कृति के प्रमाण हैं। प्रति नवरात्रा तथा देवीय दिवसों पर गरबा होता है।

यह है इतिहास

यह सम्पूर्ण क्षेत्र तब दुधालिया नगर के शासक चन्द्रसिंहराठौड़ के अधिकार में था। यह क्षेत्र अपने छोटे पुत्र जसवन्त सिंह को जागीर में प्रदान किया था, जिसका विश्वस्त अम्बालाल तब अनूप नगर में रहता था। यहीं से वह खेड़ी गांव के क्षेत्र में स्थित डगेश्वरी माता का पूजन करने गया तो उसे देवी प्रेरणा प्राप्त हुई और उसने उसी के पास माता का एक भव्य मंदिर बनाया। सन् 1147 ई. में डगेश्वरी की मूर्ति उस नए मंदिर में स्थापित की जो वर्तमान डग नगर के मध्य में है। माता के नाम पर यहीं नगर बसाकर उसे डग नाम दिया। उसने यहां क्षेत्र के चारों ओर मिट्टी का परकोटेनुमा दुर्ग व बावड़ी का निर्माण कराया किंतु वर्तमान में यहां बावड़ी दिखाई नहीं देती है।

Leave a Comment