अशोक गहलोत ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

Rajasthan News : महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार थम चुका है। 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर वोटिंग होगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत को कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। आज राजस्थान वापसी के बाद अशोक गहलोत ने भाजपा और चुनाव आयोग दोनों को आड़े हाथों लेते हुए उन पर निशाना साधा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस चाहती है कि मुद्दों पर राजनीति हो लेकिन भाजपा वाले ध्रुवीकरण कर रहे हैं। पूरे चुनाव को वो मद्दों पर नहीं धार्मिक ध्रुवीकरण पर करना चाहते हैं। चुनाव आयोग सोया हुआ है। चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है।

बुजुर्गों, विधवाओं, एकल महिलाओं, गरीबों को नहीं मिल रही है पेंशन

मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने आगे कहा कि प्रदेश के कई बुजुर्गों, विधवाओं, एकल महिलाओं और गरीब को उनकी पेंशन नहीं मिल रही है। यह एक बड़ा मुद्दा है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन लोगों को उनका बकाया मिले।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस सरकार का एक और फैसला पलटेगा, राजस्थान के करीब 40 लाख अभ्यर्थियों को लगेगा जोरदार झटका

इस नियम का पालन सख्ती से होना चाहिए

अशोक गहलोत ने कहा कानून के अनुसार पेंशन में सालाना 15 फीसद बढ़ोतरी की व्यवस्था है। पर वर्तमान सरकार ने इसे ठीक से लागू नहीं किया है। यह एक ऐसा नियम है जिसका पालन किया जाना चाहिए। साथ जरूरतमंद लोगों की मदद की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : Good News : राजस्थान के इस शहर में लगेगी काजू की प्रोसेसिंग यूनिट, एमओयू साइन, मिलेगा रोजगार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार थम चुका है। 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटों हैं। 23 नवंबर को मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित होगा।

यह भी पढ़ें : E-Mandi Facility : नया बदलाव, अब राजस्थान में किसान घर बैठे मंडी में बेच सकेंगे अनाज

#WATCH जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “कांग्रेस चाहती है कि मुद्दों पर राजनीति हो लेकिन भाजपा वाले ध्रुवीकरण कर रहे हैं। पूरे चुनाव को वो मद्दों पर नहीं धार्मिक ध्रुवीकरण पर करना चाहते हैं। चुनाव आयोग सोया हुआ है। चुनाव आयोग दबाव में काम… pic.twitter.com/yUwIU6qfdz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2024

Leave a Comment