Rajasthan by-election : राजस्थान में जैसे-जैसे उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं, पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। भाजपा के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। अब कम समय बचा है, और सियासी पारा अपने उच्च स्तर पर आ गया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अलवर के रामगढ़ में यह दावा किया कि भाजपा उपचुनाव की सभी 7 सीटें जीतेगी।
कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते राजस्थान के लोग
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर देश के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के लोग कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते। कांग्रेस उन लोगों का समर्थन करती है जो देश के साथ अन्याय करते हैं।
यह भी पढ़ें : Rajasthan By-election : सतीश पूनिया का दावा, उपचुनाव में अधिकांश सीटें जीतेगी भाजपा
जनता अपराध मुक्त रामगढ़ चाहती है…
रामगढ़ के उप चुनाव को लेकर मदन दिलावर ने कहा कि रामगढ़ की जनता समझ चुकी है। यहां की जनता आतंकित है। टटलू बाज, साइबर ठग, गौमाता की हत्या करने वालों का संरक्षण दिया जाता है। यहां एक ही परिवार का ठेका हो गया है यही लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं। अब यहां की जनता पिंड छुड़ाना चाहती है। जनता यहां अपराध मुक्त रामगढ़ चाहती है।
यह भी पढ़ें : Good News : खुशखबर, नवोदय विद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
भाजपा ने जो कहा वहीं किया
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह किया। जो संकल्प पत्र जारी किया उसमें 50 फीसदी दावे पूरे किए गए। केवल 450 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है ।सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाया गया है। गेहूं की खरीद मूल्य को बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें : Indian Railways : रेलवे का तोहफा, इन 2 स्टेशन पर शुरू होगा ठहराव, आज से दौड़ेंगी 17 छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें
13 नवंबर को होगी वोटिंग
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके तहत राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव होंगे। प्रदेश की झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और अलवर की रामगढ़ सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के 11 महीने बाद इन 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, जानें 8-9-10-11 नवम्बर को कैसा रहेगा मौसम