जंक्शन पर यात्रियों हेतु निशुल्क जल सेवा शुरू

धार्मिक सेवा परिषद की और से अलवर जंक्शन पर पिछले 32 वर्षों से यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा संचालित की जा रही है। इस वर्ष गर्मी को देखते हुए जंक्शन के प्लेटफार्म 01 और 02 पर यात्रियों हेतु निशुल्क जल सेवा शुरू कर दी गई है। सुबह से शाम तक करीब 15 ट्रेनों में लगभग 35 वॉलंटियर्स ट्रेन के आगे और पीछे लगने वाले सामान्य कोचों में खिड़की तक जा कर यात्रियों को निशुल्क पानी पिलाने की सेवा दे रहे हैं। प्रतिदिन करीब 300 से 400 कैंपर पानी की खपत हो रही है। धार्मिक सेवा परिषद की और स्टेशन के अलावा भी शहर में कई जगह जल सेवा की जा रही है।