बसोली. हिण्डोली. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत चंद्रभागा स्थित नदी में हर की पैड़ी में रविवार को लोगों ने श्रमदान कर घाट व परिसर को चकाचक कर दिया। यहां पर सौ से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सथूर के चंद्रभागा नदी पर स्थित हर की पैड़ी घाट पर काफी समय से गंदगी बिखरी पड़ी हुई थी। सर्वत्र बबूल उगे हुए थे। यहां पर अमृतं जलम् अभियान के तहत सफाई का अभियान शुरू किया, जिसमें सुबह से ही सथूर, बड़ौदिया, ढाकनी आदि से लोग आने शुरू हो गए। कोटा से हम लोग संस्था के संयोजक डॉक्टर सुधीर गुप्ता टीम के साथ श्रमदान करने पहुंचे।यहां पर सरपंच संघ अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, कालूलाल भाट, सहित दर्जनों लोगों ने अभियान में 2 घंटे तक काम कर स्थल को चकाचक कर दिया।
बबूल कांटे , फावड़ा चलाया
यहा पर तेज गर्मी के बाद भी महिला, पुरुषों ने हाथ में तगारी, फावड़े, कुल्हाड़ी लेकर श्रमदान में लग गए। दो घंटे तक चले अभियान में हर की पैड़ी में जमा मलबा सफाई कर दिया। आसपास की झाड़ झंकार सहित लंबा चौड़ा परिसर में बबूल काटकर परिसर साफ कर चकाचक कर दिया। यहां पर झाड़ू लगाकर सफाई भी की, जिससे परिसर वापस पुराने अस्तित्व में आ गया है। यहां पर श्रमदान में छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।
छोटी नदियों का हो रखरखाव
हम लोग संस्था के संयोजक डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया कि राजस्थान पत्रिका के अभियान अमृत जलम् योजना की तहत छोटी नदियों को भी हाथ में लेना चाहिए ताकि छोटी नदियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से श्रमदान से कुछ सुधार किया जा सके। एवं आगे चलकर इसमें पंचायत प्रशासक व प्रशासन भी सहयोग रहे।ताकि नदियों पर हो रही गंदगी की सफाई हो सके । गुप्ता ने कहा कि छोटी नदियां सुधरें व स्वच्छ रहेगी तो बड़ी नदियों में भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।
इन लोगों ने किया श्रमदान
भीषण गर्मी की परवाह नहीं करते हुए हमलोग संस्था के संयोजक के अलावा डॉ. अंजली गुप्ता, हर्षाली श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, नवीन पॉल, तरुण शर्मा, सौरभ मेहता ओर संजय वर्मा, बड़ौदिया पंचायत के प्रशासक राधेश्याम गुप्ता, पूर्व सरपंच सीताराम गुर्जर, कालू लाल भाट , धनराज , त्रिलोक कुमावत, महावीर भाट रामफूल, रणवीर, राधेश्याम ब्रह्म भाट, मुकेश मीणा, दीपक नरवाला,रामधन प्रजापत, सांवला राम मीणा,मनीषा, खुशी, निशां, मीनाक्षी, परवीन, धन ङ्क्षसह, शक्ति, शंकर, हरीश, अनिल, विशाल, रामावतार, ओम प्रकाश, धीरज , विष्णु, समुद्र सिंह, गणेश कुशवाहा,फोरू लाल, रामेश्वर सहित कई महिला एवं पुरुष शामिल रहे जिन्होंने गर्मी की परवाह नहीं करते हुए पसीने में तर बतर होते हुए श्रमदान किया।
युवाओं ने निभाई भागीदारी
लबान. क्षेत्र के देईखेड़ा में धार्मिक आस्था के केंद्र माताजी मंदिर परिसर एवं तालाब पर रविवार को पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत कस्बे के युवाओं ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान तालाब में फैली गंदगी, झाडिय़ां एवं घाटों के आसपास जमा मिट्टी को हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। युवाओं ने मन्दिर परिसर व तलाब के किनारों पर लगे मिट्टी के ढेरों को पसीना बहाकर हटाया तथा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में कस्बे के आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान हनुमान गुर्जर अजय मीणा भुवनेश सैन गोलू मेरुठा विनोद राठोर ङ्क्षप्रस मीणा डब्बू सैनी इस्लामुद्दीन राजू राठोर इशांत मीणा मोहित शर्मा ओम सेन मोजराम प्रजापत सहित कई श्रमवीरों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर संगोष्ठी भी आयोजित हुई।