Asaram News: आसाराम को बड़ी राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ाई

जोधपुर। यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को एक बार फिर राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत की अवधि 25 मई तक बढ़ा दी है।

आसाराम की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की अर्जी पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कार्यवाहक सीजे एसपी शर्मा, जस्टिस संगीता शर्मा की डिवीजन बैंच ने आसाराम की जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ाने के आदेश दिए।

बता दें कि आसाराम को 29 अक्टूबर 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट से 6 महीने की राहत मिली थी। लेकिन, 29 अप्रेल को जमानत अवधि खत्म होने से पहले मंगलवार को हाईकोर्ट में आसाराम के वकीलों ने प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिसमें आसाराम की खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी। इस पर आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने आसाराम को अब 25 मई तक के लिए राहत दी है।