– रात में मोबाइल स्वीच ऑफ, कोई नॉट रिचेबल बता रहा
धौलपुर. गर्मी बढऩे के साथ विद्युत तंत्र पर लोड बढऩे लगा है। जिससे दिन से ज्यादा रात्रि के समय में विद्युत आपूर्ति व्यवधान की शिकायतें ज्यादा आने लगी हैं। जिस कारण डिस्कॉम ने बिजली आपूर्ति की शिकायतों के समाधान के लिए 2 एफआरटी टीम लगा रखी हैं। इसके अलावा डिस्कॉम ने 2 अतिरिक्त टीमें तैनात करने का निर्णय लिया है।
डिस्कॉम की इन दोनों टीमें को गाड़ी उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे कम समय में ज्यादा शिकायतें निस्तारित हो सकें। इसके अलावा डिस्कॉम के कंट्रोल रूम पर शिफ्ट कर्माचारियों के अलावा रात की शिफ्ट में (7 बजे से 3 बजे तक) जेइएन की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे रात्रि कर समय बिजली शिकायतों का निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जा सके।
डिस्कॉम एसई विवेक शर्मा ने बताया कि हम उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास कर रहे हैं आमजन अपील है कि वो विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ नहीं करें जिससे फीडर पर ट्रिपिंग से बचा जा सके। वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा इसलिए कोई भी बिजली चोरी नहीं करे वही गैर उपभोक्ता से निवेदन है कि वो कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर दें जिससे उनको कनेक्शन जारी किए जा सकें। उधर, रात के समय शहर में एईएन व जेईएन के मोबाइल स्वीफ ऑफ और नॉट रिचेबल करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे रात में उपभोक्ता परेशान रहता है।
कहां करें शिकायत
धौलपुर कंट्रोल रूम: 9414029319बेसिक टेलीफोन नम्बर: 05642-220010
भामतीपुरा बिजलीघर: 9414015326रीको बिजलीघर: 9414015339
जीटीआर बिजलीघर: 9414015325दरियापुर बिजलीघर: 9414015338
हाउसिंग बोर्ड बिजलीघर: 9257524838कलक्ट्रेट बिजलीघर: 9414022644
शॉर्ट सर्किट से पशुवाड़े में लगी आग, 5 भैंसे झुलसीं
dholpur. मनियां थाना क्षेत्र के गांव बालगोविंद का पुरा में बिजली के तारों की स्पार्किंग से पशुओं के बाड़े में आग लग गई। पूरा बाड़ा घास-फूस से बना हुआ था, इसलिए आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका और 5 भैंसें आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गईं, जिसमें 2 भैंसों की हालत गंभीर है।
घटना की जानकारी मिलते ही मनियां थाना पुलिस एवं हल्का पटवारी शुभम बंसल मौके पर पहुंचे। एएसआई बिजेंद्र सिंह और पटवारी शुभम बंसल ने बताया कि किसान बनवारीलाल पुत्र हुकम सिंह कुशवाह के पशुबाड़े में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में फंसकर दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं आग लगने से हजारों की सम्पत्ति जल कर नष्ट हो गई। क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंचकर आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया। जिससे जल्द ही पीडि़त को शासन के नियमानुसार मुआवजा मिलने में मदद मिल सके। गांव के युवक भूदेव और निहाल सिंह ने बताया कि बनवारीलाल बहुत ही गरीब व्यक्ति है वह खेती करता है और गाय, भैंस, बकरी पालन करता है। प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।