Rajasthan Politics : राजस्थान के टोंक में ‘गरजे’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जानें भाषण की 10 बड़ी बातें

राजस्थान के टोंक में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक शक्ति का बड़ा प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर प्रदेश के 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन और 2 कार्यालयों का शिलान्यास किया। इस दौरान टोंक के मंच से नितिन नवीन ने न केवल राजस्थानी संस्कृति और ‘दाल-बाटी चूरमा’ के साथ अपना पुराना रिश्ता साझा किया, बल्कि कार्यकर्ताओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को ‘सबसे लोकप्रिय’ पार्टी बनाने का लक्ष्य भी दिया।

उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा का सफर दो सांसदों से शुरू हुआ था, लेकिन अब हमें 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करना है।

LIVE: BJP National President Shri @NitinNabin inaugurates 7 BJP district offices & lays foundation stone of 2 District Offices in Rajasthan.https://t.co/RJW5ePFsHw

— BJP (@BJP4India) April 27, 2026

कार्यालय ईंट-बालू नहीं, संकल्प का केंद्र

नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कार्यालयों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये स्थान केवल प्रशासनिक कामकाज के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय वह स्थान है जहाँ से संकल्प की भावना जन्म लेती है। यह ईंट और बालू का केंद्र नहीं, बल्कि हमारे विचारों को मजबूत करने का स्थान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत हमारे कार्यकर्ताओं का परिश्रम है, जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर पार्टी को इस मुकाम तक पहुँचाया है।

पश्चिम बंगाल पर बड़ी भविष्यवाणी: 4 मई को होगा उदय”

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टोंक के मंच से देश की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अंग से कलिंग तक भाजपा का शासन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कुशासन से जनता ऊब चुकी है। जिस तरह कार्यकर्ता सड़कों पर हैं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि 4 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

भजनलाल सरकार और सोलर राजस्थान की तारीफ

राजस्थान के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय राजस्थान अंधेरे और बिजली संकट से जूझता था, लेकिन आज राजस्थान सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने ERCP जैसी महत्वपूर्ण योजना का जिक्र करते हुए इसे प्रदेश की भाग्यरेखा बदलने वाला कदम बताया।

नितिन नवीन के संबोधन की 10 बड़ी बातें:

भाजपा को केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं, बल्कि सबसे लोकप्रिय पार्टी बनाना है।

कार्यालय ईंट-बालू का ढेर नहीं, हमारे संकल्प और ध्येय का केंद्र होता है।

कार्यालय वो स्थान होता है, जिसके निर्माण से हममें संकल्प की भावना आती है।

हमें किन विचारों के साथ आगे बढ़ना है, हमें किस कार्य पद्धति के साथ आगे बढ़ना है और हमारा ध्येय क्या है।

कार्यालय, हमारे संकल्प और विचार का केंद्र होता है।

-श्री @NitinNabin pic.twitter.com/WPcpvH84fd

— BJP (@BJP4India) April 27, 2026

4 मई को पश्चिम बंगाल में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।

मुझे खुशी है कि अंग से कलिंग तक भाजपा का शासन बढ़ रहा है।

पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया है और प्रदेश की जनता जिस तरह से टीएमसी के कुशासन के विरोध में सड़कों पर आई है, मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि 4 मई को भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।…

— BJP (@BJP4India) April 27, 2026

मुझे खुशी है कि अंग से कलिंग तक भाजपा का शासन बढ़ रहा है।

पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया है और प्रदेश की जनता जिस तरह से टीएमसी के कुशासन के विरोध में सड़कों पर आई है, मैं आपको आश्वस्त करता हूं, 4 मई को पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का कमल खिलने… pic.twitter.com/is4dKS44FS

— BJP (@BJP4India) April 27, 2026

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश को बिजली संकट से मुक्त कर सोलर हब बनाया।

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत पार्टी कार्यालय नहीं, बल्कि कार्यकर्ता हैं।

2047 का विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं को अब पार्टी का सफर आगे बढ़ाना होगा।

मैं मानता हूं कि हम सभी को अपने समय का पुरुषार्थ करना है, परिश्रम करना है।

हमारे पूर्वजों ने परिश्रम किया तब यह पार्टी यहां तक पहुंची है, लेकिन यहां से आगे का सफर हमें तय करना है।

हमें अगर अपने समय के कालखंड को मजबूत करना है, 2047 का विकसित भारत बनाना है, तो हमें भी भाजपा को… pic.twitter.com/TzLzjJeooM

— BJP (@BJP4India) April 27, 2026

कार्यालय निर्माण से हमारे अंदर कार्य पद्धति और अनुशासन की भावना आती है।

राजस्थान से मेरा नाता पुराना है, दाल-बाटी चूरमा और राजस्थानी सूरमा के नारों ने हमें गढ़ा है।

दो सांसदों वाली पार्टी से विश्व की नंबर वन पार्टी बनने का सफर कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ का परिणाम है।

हमारा सौभाग्य है कि हमारे कार्यकर्ताओं की फौज के परिश्रम के दम पर हम आगे बढ़ते रहते हैं।

लेकिन हमें अपना इतिहास याद रखना चाहिए। एक समय था, जब भाजपा दो सांसदों वाली पार्टी थी और लोग हमारा मजाक उड़ाते थे। लेकिन आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इस मुकाम को पाने के…

— BJP (@BJP4India) April 27, 2026

हमारा सौभाग्य है कि हमारे कार्यकर्ताओं की फौज के परिश्रम के दम पर हम आगे बढ़ते रहते हैं।

लेकिन हमें अपना इतिहास याद रखना चाहिए। एक समय था, जब भाजपा दो सांसदों वाली पार्टी थी और लोग हमारा मजाक उड़ाते थे। लेकिन आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इस मुकाम को पाने के… pic.twitter.com/HarHsSCpzG

— BJP (@BJP4India) April 27, 2026