Rajasthan Police Alert: चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगों का बढ़ता जाल, रुद्रप्रयाग पुलिस ने 265 फर्जी प्लेटफॉर्म पर की कार्रवाई

मोहित शर्मा.

जयपुर. चारधाम यात्रा (विशेषकर केदारनाथ) शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं की आस्था का फायदा उठाने वाले साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट, “VIP/लिमिटेड सीट्स”, “अर्जेंटबुकिंग” और सस्ते होटल पैकेज का लालच देकर वे लोगों को ठग रहे हैं। पैसे लेने के बाद फर्जी टिकट या कन्फर्मेशन भेजकर गायब हो जाते हैं।

फेसबुक, इंस्टाग्राम, मोबाइल और बैंक खातों पर कार्रवाई

रुद्रप्रयाग जिला पुलिस ने इस गंभीर समस्या पर सख्त प्रहार किया है। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक (SP) नीहारिका तोमर के नेतृत्व में गठित ‘साइबर फ्रॉड कॉम्बेट फोर्स’ ने पिछले दो महीनों में 265 फर्जी प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की। इसमें 106 फेसबुक पेज, 16 इंस्टाग्राम अकाउंट्स, दर्जनों मोबाइल नंबर और बैंक खाते शामिल हैं। इसके अलावा 22 संदिग्ध वेबसाइट्स को डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट कर बंद कराने की प्रक्रिया चल रही है।

एसपी नीहारिका तोमर ने अपील की है कि केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in से ही करें। किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक, व्हाट्सएप मैसेज या एजेंट पर भरोसा न करें। एसपी तोमर का संदेश साफ है “आपकी श्रद्धा और यात्रा सुरक्षित हो, इसके लिए सतर्कता सबसे जरूरी हथियार है। ”चारधाम यात्रा पवित्र है, लेकिन इस पवित्र यात्रा को साइबर ठगों से बचाने के लिए हर श्रद्धालु को सजग रहना होगा।

राजस्थान पुलिस ने भी की अपील

श्रद्धा की डगर पर ‘सतर्कता’ को बनाएं अपना हमसफर!

चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठग फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट और सस्ते होटल पैकेज का लालच दे रहे हैं।

आपकी आस्था का कोई गलत फायदा न उठाए, इसलिए हमेशा आधिकारिक स्रोतों का ही चुनाव करें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

किसी भी साइबर… pic.twitter.com/wYyE4BYvpw

— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) April 15, 2026

RajasthanPoliceAlert

राजस्थान पुलिस ने भी राजस्थान से चारधाम यात्रा पर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा है कि आस्था का कोई गलत फायदा न उठाए, इसलिए हमेशा सरकारी और आधिकारिक स्रोतों का ही चुनाव करें। राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह यात्रियों की सुरक्षा के लिए सदैव उनके साथ है और साइबर अपराधियों पर नजर रखे हुए है। सतर्क रहें, सुरक्षित यात्रा करें।

रुद्रप्रयाग पुलिस का सख्त एक्शन

कुल 265 फर्जी प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई

106 फेसबुक पेज बंद किए गए

16 इंस्टाग्राम अकाउंट्स ब्लॉक

55 मोबाइल नंबर ब्लॉक

कई बैंक खाते फ्रीज

22 संदिग्ध वेबसाइट्स को डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट कर बंद कराने की प्रक्रिया जारी

ऐसे फंसाते हैं साइबर ठग

“VIP / LimitedSeats” या “अर्जेंटबुकिंग” का लालच

बहुत सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और होटल पैकेज का ऑफर

फर्जी वेबसाइट, फेसबुक/इंस्टाग्रामऐड्स और व्हाट्सएप मैसेज

पैसे लेने के बाद फर्जी टिकट या कन्फर्मेशन भेजकर गायब

खुद को सरकारी अधिकारी या IRCTC एजेंट बताना

सावधानी

कोई भी “100%गारंटीड” या “तुरंत बुकिंग” वाला ऑफर मिले तो तुरंत संदेह करें।

सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी टिप्स

CharDhamYatra2026

केवल आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग करें: https://heliyatra.irctc.co.in

थर्ड-पार्टी वेबसाइट, एजेंट या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें

पैसे भेजने से पहले दोबारा जांच करें

ठगी होने पर तुरंत 1930 डायल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें

हेलीकॉप्टर टिकट केवल IRCTC की आधिकारिक HeliYatra वेबसाइट से बुक करें।

बहुत सस्ता या “तुरंत बुकिंग” वाला ऑफर मिले तो संदेह करें।

किसी अज्ञात लिंक या QR कोड पर पैसे न भेजें।

ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 (साइबर हेल्पलाइन) डायल करें या http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।