राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले: ‘किसानों की पीड़ा को समझती है डबल इंजन की सरकार’

निसूरा/बालघाट. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार किसान, मजदूर, युवा और महिला वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार किसानों की पीड़ा को भली-भांति समझती है, क्योंकि किसान का जीवन सबसे अलग और कठिन होता है। किसान सुबह से शाम तक खेतों में मेहनत करता है और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

बुधवार को टोडाभीम क्षेत्र के नांगलशेरपुर गांव में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 तक राजस्थान के सभी जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को रात में ङ्क्षसचाई के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और खेती करना आसान होगा।

सीएम बोले कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जल संकट को दूर करने के लिए दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। राम जल सेतु ङ्क्षलक परियोजना से न केवल ङ्क्षसचाई व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पेयजल की उपलब्धता में भी सुधार होगा। प्रदेश के 17 जिलों के लोगों को पानी मिल सकेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि राजस्थान में अब सभी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई गई है और दोषियों को जेल भेजा जा रहा है।

महिलाएं परिवार की धुरी :

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं-बहनें आगे बढ़ेंगी तो देश भी आगे बढ़ेगा। वे बोले कि परिवार और खेती-किसानी दोनों में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी कई योजनाएं चला रही है।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन:

सम्मेलन स्थल के पास कृषि विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें फार्म पौण्ड जैविक खेती और ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया के छिडक़ाव जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। जिले की प्रमुख फसल ‘तिल’ को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

हल भेंट कर किया स्वागत:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर करीब 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से नांगल शेरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित किया। मंच पर मुख्यमंत्री का पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीणा, दिनेश मीणा, हरि ङ्क्षसह ठेकेदार सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने हल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर ङ्क्षसह बेढम और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने हेलीपैड पर उनका अभिनंदन किया।

यह रहे मौजूद :

किसान सम्मेलन में जल संसाधन मंत्री सुरेश ङ्क्षसह रावत, करौली विधायक दर्शनङ्क्षसह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीना, विक्रम बंशीवाल, महुवा विधायक राजेन्द्र मीना, लालसोट विधायक रामविलास मीना, भाजपा संभाग प्रभारी बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, कलक्टर अक्षय गोदारा, एसपी लोकेश सोनवाल,एसडीओ अमन चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महाविद्यालय की दी सौगात
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा रखी गई मांगों पर भी सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने नांगल शेरपुर में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। साथ ही टोडाभीम क्षेत्र में करीरी से गाजीपुर वाया खेड़ी राजोर तक डामर सडक़ तथा पथवारी से घासीराम बाबा तक सडक़ निर्माण की भी घोषणा की है।

किसान की आय बढ़ाएगी हमारी सरकार
किसान सम्मेलन में जिला प्रभारी मंत्री जवाहर ङ्क्षसह बेढम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है। मंत्री बेढम ने बताया कि किसान सम्मान निधि की राशि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दिया है, जिससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मंत्री बेढम ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘कृष्ण गमन पथ’ के तहत मेहंदीपुर बालाजी और कैमरी स्थित जगदीश धाम को जोड़ा जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

किसानों को मिलेगा असली खाद बीज

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि किसानों को अब नकली खाद और नकली बीज से राहत दिलाने के लिए सरकार सख्त कानून लाने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षित वर्ग पर कोई नुकसान नहीं होगा। इससे पहले डॉ. मीणा ने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इनमें नांगल शेरपुर में महाविद्यालय खोलने, गंभीर नदी पर एनीकट निर्माण सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य शामिल हैं।