Vinod Jakhar : राजस्थान के विनोद जाखड़ बने NSUI के नए ‘कप्तान’, सचिन पायलट की मौजूदगी में थामी ‘राष्ट्रीय नेतृत्व’ की नई और बड़ी ज़िम्मेदारी 

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान की छात्र राजनीति के चमकते सितारे विनोद जाखड़ ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। दिल्ली स्थित NSUI राष्ट्रीय कार्यालय, 5 रायसीना रोड पर आयोजित इस भव्य समारोह में राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और युवाओं के चहेते सचिन पायलट ने शिरकत की। जाखड़ को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर दफ्तर तक पहुँचाया, जो उनकी ज़मीनी लोकप्रियता का प्रमाण था।

सचिन पायलट का हुंकार: “पद नहीं, ज़िम्मेदारी मिली है”

AICC General Secretary @SachinPilot Ji joined the Sankalp Sabha as students and young leaders gathered in remarkable numbers.

His presence amplifies a clear message – that the defence of the Constitution, the protection of democratic institutions, and the assertion of students… pic.twitter.com/AOj6SV5E3Z

— NSUI (@nsui) February 28, 2026

AICC महासचिव सचिन पायलट ने समारोह में उपस्थित हज़ारों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विनोद जाखड़ की नियुक्ति उन हज़ारों कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद की किरण है जो बिना किसी राजनीतिक विरासत के ज़मीन पर संघर्ष करते हैं।

पायलट का संदेश: “विनोद ने राजस्थान विश्वविद्यालय की सड़कों से लेकर प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जो संघर्ष किया, उसी का फल है कि आज राहुल गांधी जी ने उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।”

युवाओं में जोश: पायलट के भाषण के दौरान ‘सचिन पायलट’, ‘विनोद जाखड़’, ‘छात्र शक्ति ज़िंदाबाद’ के नारों से पूरा NSUI मुख्यालय गूंज उठा।

संकल्प सभा के मंच तक जब छात्रों ने अपने कंधों पर उठाकर नव-नियुक्त NSUI अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN जी को पहुंचाया, वह दृश्य अपने आप में एक संदेश था।

यह किसी एक व्यक्ति का स्वागत नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं द्वारा अपने नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के… pic.twitter.com/VPrrQ0xXXx

— NSUI (@nsui) February 28, 2026

MP संजना जाटव का ‘विदाई’ तिलक और दही-चूरमा

शपथ ग्रहण के लिए रवानगी से पहले एक भावुक और पारंपरिक दृश्य देखने को मिला। भरतपुर की युवा सांसद और विनोद जाखड़ को सांसद संजना जाटव ने तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधा।

राजस्थानी परंपरा: संजना जाटव ने विनोद को दही-चूरमा खिलाकर जीत का आशीर्वाद दिया और पदभार ग्रहण के लिए रवाना किया। सोशल मीडिया पर भाई-बहन की ये तस्वीरें राजस्थान के गौरव का प्रतीक बनकर उभरी हैं।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी: कांग्रेस का ‘यूथ पावर’

संकल्प सभा में AICC सचिव @dnetta जी, AICC सचिव @KunalChoudhary_ जी, पूर्व सांसद @Dr_Uditraj जी और पूर्व NSUI अध्यक्ष @Fairoz_JK जी ने सक्रिय सहभागिता की।

अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश की दिशा संविधान से तय होगी, किसी भी विभाजनकारी सोच से नहीं। लोकतांत्रिक मूल्यों,… pic.twitter.com/7djbk5VIXd

— NSUI (@nsui) February 28, 2026

शपथ ग्रहण के दौरान विनोद जाखड़ के साथ कांग्रेस के कई कद्दावर युवा चेहरे मौजूद रहे, जो राजस्थान और देश की राजनीति में दखल रखते हैं:

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष: श्रीनिवास बीवी।

प्रमुख नेता: वरुण चौधरी, कन्हैया कुमार।

AICC सचिव नेटा डिसूज़ा, AICC सचिव कुणाल चौधरी, पूर्व सांसद डॉ उदित राज और पूर्व NSUI अध्यक्ष फ़िरोज़ खान

राजस्थान से साथी: अभिमन्यु पूनिया (NSUI प्रदेशाध्यक्ष), अनिल चोपड़ा, विधायक रामनिवास गांवरिया और सुरेश मोदी।

NSUI राष्ट्रीय कार्यालय आज एक ऐतिहासिक ऊर्जा का साक्षी बन रहा है। यह सिर्फ छात्रों की भीड़ नहीं, यह विचारों की एकजुट ताक़त है।

यह महज़ उपस्थिति नहीं, यह संविधान में अटूट आस्था, लोकतंत्र में विश्वास और छात्र अधिकारों की रक्षा का संकल्प है।

आज का यह जनसैलाब साफ संदेश दे रहा है कि… pic.twitter.com/ZLdE3vNNMz

— VINOD JAKHAR (@VinodJakharIN) February 28, 2026

राजस्थान विश्वविद्यालय से दिल्ली तक का सफ़र

विनोद जाखड़ का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। वे राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे और बाद में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने पेपर लीक और छात्र हितों के मुद्दों पर कई आंदोलन किए।

ऐतिहासिक नियुक्ति: राजस्थान से पहली बार किसी नेता को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जिसे आगामी छात्रसंघ चुनावों और लोकसभा समीकरणों के लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सड़कों पर लड़ेंगे छात्रों की लड़ाई : विनोद जाखड़

पदभार ग्रहण करने के बाद विनोद जाखड़ ने भावुक होते हुए कहा कि वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और छात्र संगठन को नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कैंपस से लेकर सड़क तक छात्रों की आवाज़ को बुलंद करना है।