SMS Hospital Jaipur: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के विधायक टीकाराम जूली की मां को आज देर शाम तबीयर बिगड़ने पर शाम सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में भर्ती करवाया गया है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया। जहां उन्हे वेंटीलेटर पर रखा गया है। खबर मिलते ही अस्पताल में पार्टी के कई कद्दावर नेता कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
बाथरूम में गिरने के बाद हुईं बेहोश
मिली जानकारी के अनुसार र शाम बाथरूम में गिरने के बाद वे बेहोश हो गई थी। इसके बाद परिजन तुरंत उनको लेकर एसएमएस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी समेत अन्य सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने तमाम प्रयास करके उनको इलाज देकर स्थिर किया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। इसके चलते उनको मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया था। जहां सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हे वेंटीलेटर पर ले लिया।
ये कद्दावर नेता अस्पताल पहुंचे
नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली की मां की गंभीर स्थिति की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत, वन मंत्री संजय शर्मा, विधायक रफीक खान जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। इनके अलावा सैंकड़ों कार्यकर्ता भी अस्पताल के बाहर मौजूद रहे।