Weather bulletin: जयपुर. राजस्थान में मौसम ने अब गर्मी का रुख पकड़ना शुरू कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।
दोपहर के समय आर्द्रता 20 से 40 प्रतिशत के बीच रहने से मौसम शुष्क महसूस हुआ। पहाड़ी क्षेत्र माउंट आबू में अपेक्षाकृत राहत रही, जहां तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा सहित कई शहरों में सामान्य से 3–5 डिग्री अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।
प्रमुख शहरों का तापमान हाल
क्रमशहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)आर्द्रता (%)1बाड़मेर36.318.9392जोधपुर33.914.1573जालौर33.812.5444फलोदी33.817.6565जैसलमेर33.517.3546चित्तौड़गढ़33.614.6877बीकानेर32.619.4548कोटा31.815.4749जयपुर30.517.26510माउंट आबू25.410.544