मचकुण्ड धाम में बिखरेगी ब्रज की छटा, 3 को फागोत्सव

धौलपुर. तीर्थों के भांजे कहे जाने वाले मचकुण्ड धाम में होली का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। हल्लाबोल जनसरोकार मंच के तत्वावधान में आगामी 3 मार्च लाड़ली जगमोहन मंदिर परिसर में ‘छठवां फागोत्सव’ का भव्य आयोजन होगा।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए वृंदावन से कलाकारों की टीम आमंत्रित की गई है। फागोत्सव के दौरान आकर्षक झांकियों के साथ फूलों की होली, लड्डू की होली, लठमार होली का मंचन किया जाएगा। यह प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

तैयारियों को लेकर लाडली जग मोहन मंदिर के महंत कृष्ण दास के सानिध्य में मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंच के एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, प्रमोद पचौरी, लोकेश राजपूत, अशोक सिकरवार, रामकिशोर लवानिया, सुनील जगरिया, रामसेवक राठौर, विराट ठाकुर, भूदेव शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।