राजस्थान के विनोद जाखड़ बने NSUI के ‘नेशनल बॉस’, क्या सचिन पायलट की रही कोई भूमिका?

कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। राजस्थान के 55 साल के छात्र राजनीति के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी नेता ने इस शिखर को छुआ है। इस नियुक्ति के तुरंत बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किया, जिसने सियासी अटकलों को और हवा दे दी है।

समर्पण और संघर्ष की जीत : पायलट

सचिन पायलट ने विनोद जाखड़ को बधाई देते हुए लिखा, “NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। छात्र हितों के मुद्दों पर आप अपनी आवाज़ बुलंद करते रहें… पार्टी की रीति-नीतियों के प्रति आपका समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व संगठन को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।”

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर @VinodJakharIN जी को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

छात्र हितों के मुद्दों पर आप अपनी आवाज़ बुलंद करते रहें और आगे बढ़ते रहें। पार्टी की रीति-नीतियों के प्रति आपका समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व संगठन को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान… pic.twitter.com/8d38Gj6dK5

— Sachin Pilot (@SachinPilot) February 20, 2026

पायलट का यह ट्वीट केवल एक औपचारिकता नहीं माना जा रहा है। जानकार इसे एक ‘मेंटॉर’ की अपने ‘शिष्य’ की कामयाबी पर खुशी के रूप में देख रहे हैं।

पायलट और जाखड़: जेल से दिल्ली तक का साथ

राजस्थान की राजनीति को समझने वाले जानते हैं कि विनोद जाखड़ और सचिन पायलट का रिश्ता कितना गहरा है।

जेल में मुलाकात: अक्टूबर 2025 में जब जाखड़ को एक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था, तब सचिन पायलट खुद उनसे जेल में मिलने पहुंचे थे। उस समय पायलट ने सरकार पर ‘दलित विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए जाखड़ का खुलकर बचाव किया था।

खुला समर्थन: विनोद जाखड़ कई मौकों पर सार्वजनिक मंचों से सचिन पायलट को अपना आदर्श और नेता बता चुके हैं।

अरावली आंदोलन: दिसंबर 2025 में जयपुर में हुए ‘अरावली बचाओ’ आंदोलन में जाखड़ के बुलावे पर पायलट सड़कों पर उतरे थे, जिससे यह साफ हो गया था कि जाखड़, पायलट खेमे के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं।

NSUI welcomes Shri @VinodJakharIN as the new National President.

With renewed energy, commitment to constitutional values, and unwavering dedication to student rights, a new chapter begins in our collective journey.

Together, we will strengthen student voices, defend democracy… pic.twitter.com/3yBtfgXyx8

— NSUI (@nsui) February 20, 2026

क्या जाखड़ की नियुक्ति में पायलट की रही भूमिका?

सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में यह सवाल सबसे ज्यादा तैर रहा है। दरअसल, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कई छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे। कहा जा रहा है कि पायलट ने जाखड़ के जुझारूपन और उनके ‘ग्राउंड कनेक्ट’ की पैरवी शीर्ष नेतृत्व के सामने मजबूती से की थी।

जातीय और क्षेत्रीय तालमेल: पायलट (गुर्जर) और जाखड़ (जाट/दलित चेहरा) की जोड़ी को कांग्रेस राजस्थान में एक ‘अभेद दुर्ग’ के रूप में देख रही है।

सोशल मीडिया पर हो रही ये चर्चा

सचिन पायलट जी ने जिन युवा प्रतिभाओं को तराशा और निखारा है, वे आज राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का मान बढ़ा रही हैं!

विनोद जाखड़ जी का NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन होना और मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी जी का उन पर भरोसा जताना इस बात का मजबूत प्रमाण है कि कांग्रेस… pic.twitter.com/nUHYHrewIq

— Naveen Sharma (@NaveenSharma949) February 20, 2026

सचिन पायलट जी ने जिन युवा प्रतिभाओं को तराशा और निखारा है, वे आज राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का मान बढ़ा रही हैं!

विनोद जाखड़ जी का NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन होना और मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी जी का उन पर भरोसा जताना इस बात का मजबूत प्रमाण है कि कांग्रेस… pic.twitter.com/EdD2j2PJP1

— Dr. Vipin Yadav (@VipinINC) February 20, 2026

NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राजस्थान के बेटे भाई विनोद जाखड़ जी को हार्दिक शुभकामनाएँ

एक सफल और शानदार कार्यकाल के लिए बड़े भैया वरुण चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई

सचिन पायलट जी ने आज एक दलित समाज से अपने वाले युवा नेता को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया।

राजस्थान से… pic.twitter.com/aPdzJzioHM

— Ravindra Patel (@RavindraPatel05) February 20, 2026

संघर्ष महज बोलता ही नहीं सफलता में भी तब्दील होता है श्री विनोद जाखड़ को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें!
राष्ट्रीय नेतृत्व का मन को सुकून और हर्षित करने वाला निर्णायक कदम! सचिन पायलट जी ने जिन प्रतिभाओं को तराशा हैं वे राष्ट्रीय स्तर पर… pic.twitter.com/ZAEsYqhi3G

— Suchitra Arya (@suchitraarya) February 20, 2026

गहलोत-पायलट’ जो न कर सके, वो जाखड़ ने किया

यह चर्चा भी जोरों पर है कि राजस्थान से अशोक गहलोत और खुद सचिन पायलट जैसे दिग्गज भी अपने छात्र जीवन में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक नहीं पहुँच पाए थे। विनोद जाखड़ की इस उपलब्धि ने राजस्थान का कद राष्ट्रीय राजनीति में बहुत ऊँचा कर दिया है।