Jaipur News: 16 फरवरी को जयपुर में बंद रहेंगी शराब दुकानें, जानें वजह

जयपुर। प्रदेश के शराब अनुज्ञाधारियों ने पुलिस हस्तक्षेप और दुकान का समय बढ़ाने की मांग को लेकर 16 फरवरी को जयपुर शहर में शराब दुकानें बंद रखने की घोषणा की है।

राज लिकर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नीलेश मेवाड़ा ने कहा कि वर्तमान में दुकानों का निर्धारित समय रात्रि 8 बजे तक है, लेकिन कई स्थानों पर पुलिसकर्मी शाम 7:30 बजे से ही पहुंचकर दबाव बनाते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोसायटी की ओर से सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में 16 फरवरी के बाद भी शहर की सभी शराब दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रखी जाएंगी।

सोसायटी ने मांग की है कि पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि वह रात 8 बजे से पहले किसी प्रकार की अनावश्यक कार्रवाई या हस्तक्षेप न करे।