– मुहाना थोक मंडी में आज आलू के दाम रहे सामान्य
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में इन दिनों सब्जियों के भाव नरम चल रहे हैं। आज थोक मंडी में फूल गोभी के दामों में उछाल देखा गया। आज फूल गोभी 12 से 16 रुपए के बीच बिकी। वहीं टमाटर के दामों में गिरावट देखी गई। आज हाइब्रिड टमाटर के दाम 13 से 14 रुपए तो देसी टमाटर के दाम आज 5 से 8 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम सामान्य बने रहे। आज मंडी में भिंडी, बारीक हरी मिर्ची और ग्वार फली ही महंगे बिके। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू के दाम सामान्य बने रहे तो प्याज के दाम भी यथावत रहे। आज लहसुन के दामों हल्की गिरावट देखी गई। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के दाम इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 13 से 14 रुपए
टमाटर देसी 5 से 8 रुपए
मटर 18 से 20 रुपए
मिर्ची 38 से 47 रुपए
बारीक मिर्च 70 से 75 रुपए
फूल गोभी 12 से 16 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 48 से 52 रुपए
शिमला मिर्च 25 से 32 रुपए
नींबू 53 से 55 रुपए
लोकी 18 से 24 रुपए
भिंडी 50 से 65 रुपए
अदरक 52 से 54 रुपए
ग्वार फली 100 से 110 रुपए
बैंगन 15 से 25 रुपए
कद्दू 15 से 17 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 20 से 28 रुपए
टिंडा 15 से 20 रुपए
गाजर 8 से 12 रुपए
मूली 7 से 8 रुपए
– इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
————————————–
आलू हो रहा सस्ता
आलू 5 से 7 रुपए
प्याज 10 से 16 रुपए
लहसुन 30 से 110 रुपए
– शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर