दुर्गंध से परेशान आमजन
सिरोही @पत्रिका. शहर के माली समाज रोड स्थित नाला लंबे समय से टूटा पड़ा है। नाला खुला होने से लोगों को दुर्गंध का भी सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग को की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि यह क्षतिग्रस्त व खुला नाला आमजन की समस्या बना हुआ है।
दुर्गंध से आमजन परेशान
नाले की स्थिति इतनी खराब है। मलबा अंदर गिरा हुआ है, जिससे उसके पानी का समुचित निकास नहीं हो पाता। इससे आसपास के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को भी परेशानी होती है, क्योंकि टूटा नाला सड़क पर आवागमन में बाधा उत्पन्न करता है।
शैलसिंह देवड़ा, सिरोही
फैल रही हैं गंदगी
बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि पानी का बहाव रुक जाता है और गंदगी फैलने लगती है। दुर्गंध के चलते पास से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।
नरेन्द्रपाल सिंह, सिरोही
नाले की मरम्मत की जाए
नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त और खुला होने के कारण आमजन दुर्गंध से परेशान हैं। जल्द से जल्द नाले की मरम्मत कराई जाए और मलबा हटाकर गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। इससे आमजन को राहत मिल सकेगी और क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बन पाएगा।
राजेन्द्र सिंह, सिरोही
जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
नाला क्षतिग्रस्त होने से पानी का समुचित निकास नहीं हो पा रहा। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। जबकि आसपास के लोग व राहगीर दुर्गंध से परेशान हैं। जिम्मेदारों को इस नाले की मरम्मत व सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारू करनी चाहिए। ताकि आमजन को राहत मिल सके।
महेन्द्र चौहान , सिरोही