श्रीगंगानगर में नई-नवेली दुल्हन ने रच दिया खून का खेल, प्रेमी के साथ पति को मरवाया

श्रीगंगानगर रावला थाना क्षेत्र के चक एक केएलएम में सामने आया आशीष सांसी हत्याकांड(Ashish Sansi hatyakand) रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश बनकर उजागर हुआ है। जिस घटना को पहले सड़क(Anju Ashish Murder Case) हादसा बताया गया, वही पुलिस जांच में एक सुनियोजित हत्या निकली। मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने रिमांड हासिल कर लिया है।