Rajasthan Cabinet Meeting राजस्थान में Bhajanlal Cabinet के बड़े फैसले

Rajasthan Cabinet Meeting राजस्थान में सामुदायिक तनाव, जनसंख्या असंतुलन और दंगे-फसाद की स्थिति वाले क्षेत्रों में स्थायी निवासियों की जमीन-जायदाद की सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ‘दि राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ ट्रांसफर ऑफ इम्मूवेबल प्रोपर्टी एण्ड प्रोविजन फोर प्रोटेक्शन ऑफ टेनेन्ट्स फ्रॉम एविक्शन फ्रॉम प्रिमाइसेज इन डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026’ के प्रारूप को मंजूरी दे दी गई। यह विधेयक आगामी विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाएगा। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिहं, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने प्रेस ब्रीफिंग में विस्तार से केबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी।