Clean Survey 2024: स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों में अलवर जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है। इस बार का सर्वेक्षण न केवल स्वच्छता बल्कि नवाचार, सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। नगर निगम अलवर ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष योजनाओं की शुरुआत की है।
प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और आवासीय क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कचरा प्रबंधन और कचरे के पृथक्करण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। इसके लिए जागरूकता रैली, वर्कशॉप और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
देखो विकास! दो हिस्सों में बंटा अलवर शहर…