केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का जैसलमेर पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 55 वीं जीएसटी कांउसिल बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जैसलमेर पहुंची। जैसलमेर एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री का राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, समाजसेवी विक्रमसिंह नाचना, पवनसिंह भाटी, अरुण पुरोहित भी उपस्थित थे। उन्होंने भी स्वागत किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री के एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला कलक्टर प्रतापसिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने उनकी अगवानी की।

Leave a Comment