6 बाजारों में 4 घंटे चली कार्रवाई, 100 से अधिक अतिक्रमण हटाए

मदार गेट से केसरगंज गोल चक्कर तक दुकानों के आगे रखा सामान किया जब्त- यातायात पुलिस ने भी नो पार्किंग में खड़े वाहनों के बनाए चालानअजमेर. नगर निगम के अस्थायी अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने गुरुवार को शहर के कई प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। करीब चार घंटे चली कार्रवाई में 100 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाए। दुकानदारों ने दुकानों के आगे तख्ते, टेंट, बांस बिल्लयां, तिरपाल आदि से सड़क तक अतिक्रमण कर रखा था। निगम की टीम ने गुरुवार शाम 4 बजे मदार गेट से कार्रवाई शुरू की जो केसरगंज गोल चक्कर तक शाम सात बजे बाद खत्म हुई। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया।

टीम के आने की सूचना मिलने पर कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। अतिक्रमण हटाओ टीम ने ट्रेक्टर ट्रॉलियां व मिनी ट्रकों में सड़क पर रखे सामान व अतिक्रमण कर लगाए टैंट, बांस बल्ली व टेबलें व अन्य वस्तुएं जब्त कर लीं।

Leave a Comment