अधिशेष शिक्षकों के समायोजन में लगाया गड़बड़ी का आरोप, देखें वीडियो

अलवर डीईओ ऑफिस के सामने सोमवार को अधिशेष शिक्षकों के समायोजन में गड़बड़ी का आरोप लगते हुए शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग की ओर से समायोजित शिक्षकों की सूची में खामियां हैं। आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार कर शिक्षकों को पदस्थापित किया गया जा रहा। ऐसे में संबंधित शिक्षक परिवेदना लगा अधिकारियों से पदस्थापन में संशोधन की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गत वर्ष महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक से सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत हुए विद्यालयों में अधिशेष रहे शिक्षकों का पदस्थापन के आदेश शुक्रवार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जारी कर दिए। सूची जारी के बाद कई प्रकार की विसंगतियां सूची में देखने को मिली।

Leave a Comment