वंदे गंगा अभियान : राजस्थान सरकार ने मंत्रियों और बोर्ड अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी

जयपुर। राज्य सरकार ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की मॉनिटरिंग के लिए मंत्रियों और विभिन्न बोर्ड व आयोग अध्यक्षों के जिलावार जिम्मेदारी तय की है। प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में दौरा कर अभियान पर नजर रखेंगे और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करेंगे। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि अभियान अवधि में प्रभारी मंत्री कम से कम दो बार अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे। जिन जिलों में 25 मई को प्रभारी मंत्री या आयोग-बोर्ड अध्यक्ष का दौरा नहीं है, वहां कलक्टर प्रभारी सचिव एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर अभियान शुरू कराएंगे।

यह वीडियो भी देखें

किस मंत्री के पास कौनसा जिला

मंत्री- आज यहां- बाकी अभियान अवधि जिला
दिया कुमारी- जयपुर- अजमेर, ब्यावर
प्रेमचंद बैरवा- भीलवाड़ा- भीलवाडा, राजसमंद
किरोड़ी लाल मीणा- सवाईमाधोपुर- अलवर, खैरथल-तिजारा
गजेंद्र सिंह- फलोदी- बीकानेर, जैसलमेर
राज्यवर्धन सिंह- दौसा- दौसा
मदन दिलावर- कोटा- जोधपुर, फलोदी
कन्हैयालाल- टोंक- नागौर, डीडवाना-कुचामन
जोगाराम पटेल- जोधपुर- जयपुर
सुरेश सिंह रावत- अजमेर- भरतपुर, डीग
अविनाश गहलोत- चूरू – झुंझुनूं
सुमित गोदारा- श्रीगंगानगर- हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर
जोराराम कुमावत- पाली- बाड़मेर, बालोतरा
बाबूलाल खराड़ी- उदयपुर- बांसवाड़ा, डूंगरपुर
हेमंत मीणा- प्रतापगढ़- उदयपुर, सलूंबर
संजय शर्मा- अलवर- सीकर
गौतम कुमार- चित्तौडगढ़- कोटा, सवाई माधोपुर
झाबर सिंह खर्रा- सीकर- पाली
हीरालाल नागर- बूंदी- टोंक, बूंदी
ओटा राम देवासी- सिरोही- झालावाड़, बारां
डॉ. मंजू बाघमार-नागौर- प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़
विजय सिंह- कोटपूतली-बहरोड़
के.के. विश्नोई- जालौर- सिरोही
जवाहरसिंह बेढ़म- भरतपुर- करौली, धौलपुर

इन्हें भी जिम्मेदारी

जसवंत सिंह विश्नोई, अध्यक्ष राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड- बालोतरा
प्रो. गणेशीलाल, अध्यक्ष वैदिक संस्कार एवं शिक्षा- बाड़मेर
ओंकार सिंह लखावत, अध्यक्ष राजस्थान धरोहर प्राधिकरण- ब्यावर
रामगोपाल सुथार, अध्यक्ष श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड- डीग
अरुण चतुर्वेदी, अध्यक्ष वित्त आयोग- बीकानेर
सी.आर. चौधरी, अध्यक्ष राजस्थान किसान आयोग- डीडवाना-कुचामन
प्रहलादराय टांक, अध्यक्ष श्रीयादे माटी कला बोर्ड- हनुमानगढ़
राजेन्द्र नायक, अध्यक्ष राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग- जैसलमेर
प्रेम सिंह बाजौर, अध्यक्ष राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सहकार समिति- झुंझुनूं
ओमप्रकाश भडाना, अध्यक्ष देवनारायण बोर्ड- करौली

बता दें कि प्रदेश में वर्षा की अनियमितता और लगातार बढ़ती जल आवश्यकताओं को देखते हुए परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण को अभियान का मुख्य आधार बनाया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री 25 मई को टोंक में बीसलपुर बांध पर जल पूजन और शिव मंदिर में अभिषेक के साथ अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ईसरदा, बंध बरेठा और गालवा बांध का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री भरतपुर के गंगा माता मंदिर में आरती और सुजानगंगा नहर में दीपदान भी करेंगे।