Rajasthan Weather Update: 13 जिलों में कल बारिश का डबल अलर्ट, जानें 16-17-18 मई को कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather Update: जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को सुबह से ही मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में जहां तेज गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं, कुछ इलाकों में बादल छाए हुए है और बारिश की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है। मौसम केंद्र जयपुर ने 15 मई को प्रदेश के 13 जिलों में मेघगर्जन और व्रजपात के साथ बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में हीटवेव का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भरतपुर, सीकर, अलवर सहित 10 से ज्यादा जिलों में गुरुवार को बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। इसके अलावा कई जिलों में हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो चूरू में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सीकर में 20 मिनट में करीब एक इंच बारिश हुई। वहीं, राजधानी जयपुर, अलवर, दौसा सहित कई जिलों में बुधवार शाम तेज अंधड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

कहां कितनी बारिश हुई

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सीकर में 16, रामगढ़ शेखातान में 5, लक्ष्मणगढ़ में 3, नीमकाथाना में 3, फतेहपुर में 2, दौसा के महवा में 2, सीकर के श्रीमाधोपुर में एक, चूरू के सरदारशहर में 18, बीकानेर के पूंगल 15, लूणकरणसर में 6, डूंगरगढ़ 1 व चूरू के रतनगढ़ में एक एमएम बारिश दर्ज की गई।

फलोदी रहा सबसे गर्म

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सर्वाधिक न्यूनतम तापमान फलोदी में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 46.1, चित्तौड़गढ़ में 45.8, बाड़मेर में 45.2, बीकानेर में 45.2, जोधपुर में 44.7, कोटा में 44.8, श्रीगंगानगर में 44.4, जयपुर में 43.8, अजमेर में 43.1, नागौर में 43.0, भीलवाड़ा में 43.0 और जालोर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 मई को इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 मई को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

येलो अलर्ट: अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़।
ऑरेंज अलर्ट: श्रीगंगानगर

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से प्रदेश के एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू होगा और अगले 4-5 दिनों तक तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि की स्थिति बनी रह सकती है।

16-17-18 मई को हीटवेव का अलर्ट

16 मई: हनुमानगढ़ में हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा। वहीं, बीकानेर और श्रीगंगानगर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

17 मई: बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, बालोतरा, बाड़मेर व हनुमानगढ़ में हीटवेव का येलो अलर्ट। वहीं, श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर व बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट।

18 मई: बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ और जोधपुर में येलो अलर्ट। वहीं, श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर व बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट।