PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता कार्यक्रम है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में दो हजार रुपए की किस्त मिलती है। यानी सालाना 6,000 रुपए। 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हो चुकी है और 23वीं किस्त जून के अंत या जुलाई 2026 की शुरुआत में आने की संभावना है।
हालांकि, केंद्र सरकार और राज्य विभाग अब सख्ती बरत रहे हैं। कई राज्यों में हजारों किसानों के नाम योजना से हटाए जा चुके हैं। अगर आप भी PM Kisan लाभार्थी हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है।
किन किसानों के नाम कट सकते हैं?
संवैधानिक पदाधिकारी, वर्तमान/पूर्व सांसद-विधायक, मंत्री, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि। केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी, कर्मचारी (क्लास IV/MTS को छोड़कर), जिनकी मासिक पेंशन 10,000 या अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स भरने वाले और जिनके पास बड़ी जमीन, नौकरी या अन्य स्रोत से अच्छी आय है। झूठी जानकारी, गलत आधार/बैंक डिटेल्स या डुप्लिकेट एंट्री वाले। ऐसे अपात्र किसानों को नोटिस जारी किया जाता है। गलत लाभ लिया गया तो रिकवरी भी हो सकती है।
23वीं किस्त से पहले क्या करें?
pmkisan.gov.in पर लॉगिन करके आधार आधारित eKYC पूरा करें, यह अनिवार्य है।
बैंक खाता सक्रिय, IFSC कोड सही और नाम मैच करना चाहिए।
जमीन का रिकॉर्ड सही होना चाहिए।
आधिकारिक वेबसाइट पर “Beneficiary Status” या “Know Your Status” से अपना नाम, किस्त और पात्रता देखें।
अगर समस्या हो तो नजदीकी Common Service Center पर फेस ऑथेंटिकेशन करवाएं।
पात्र किसान चिंता न करें
सही दस्तावेज और जानकारी वाले लाभार्थियों को कोई समस्या नहीं होगी। योजना का मकसद वास्तविक किसानों तक मदद पहुंचाना है, इसलिए सत्यापन प्रक्रिया तेज की गई है।
किसानों को सलाह
समय रहते eKYC और दस्तावेज अपडेट कर लें। अगर आपका नाम गलती से कट गया है तो ग्राम पंचायत या कृषि विभाग से संपर्क करें। योजना से जुड़े रहने के लिए सही जानकारी रखना और नियमों का पालन करना जरूरी है।
राजस्थान में किसानों की संख्या
राजस्थान के लगभग 66.76 लाख किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त का पैसा भेजा गया है। राज्य के इन किसानों को कुल 1,355 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।
अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप राजस्थान के किसान हैं और अपना नाम सूची में देखना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स का पालन करें।
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
अगली किस्त का लाभ पाने के लिए e-KYC और भूमि विवरण का पोर्टल पर अपडेट होना अनिवार्य है।