सुवेंदु सरकार के शपथ ग्रहण में छाया ‘राजस्थान’! सीएम भजनलाल और दोनों डिप्टी सीएम ने कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

पश्चिम बंगाल में शनिवार 9 मई का दिन ऐतिहासिक बन गया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर एक नए अध्याय की शुरुआत की है। इस ऐतिहासिक समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विशेष रूप से कोलकाता पहुँचे और इस भव्य समारोह के साक्षी बने।

शपथ ग्रहण से पहले ‘खास’ मुलाकात

शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुवेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सीएम भजनलाल ने सुवेंदु अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात केवल शिष्टाचार नहीं, बल्कि दो राज्यों के बीच भविष्य के समन्वय और भाजपा के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है।

सीएम भजनलाल का संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास जताया। उन्होंने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। यह जनादेश प्रदेश में प्रगति, समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन के नए युग का आधार बनेगा।”

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्री @SuvenduWB जी से भेट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं!

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं… pic.twitter.com/PA2BQxicVP

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) May 9, 2026

दोनों ‘डिप्टी’ भी रहे साथ

समारोह में राजस्थान के सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा।राजस्थान सरकार के शीर्ष नेतृत्व का एक साथ कोलकाता पहुँचना यह दर्शाता है कि भाजपा के लिए बंगाल की यह जीत कितनी मायने रखती है।

गौरतलब है कि कोलकाता में बड़ी संख्या में राजस्थानी प्रवासी रहते हैं। राजस्थान के इन दिग्गजों की मौजूदगी ने वहां के प्रवासी समुदाय में भी भारी उत्साह भर दिया।

pic.twitter.com/uhqevxdKJG

— Diya Kumari (@KumariDiya) May 9, 2026

आज पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन एवं राष्ट्रवाद के नए युग के सूत्रपात पर माननीय श्री @SuvenduWB जी से आत्मीय भेंट कर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

अब बंगाल में तुष्टिकरण नहीं, विकास की राजनीति होगी…
अब बंगाल में भय नहीं, विश्वास का… pic.twitter.com/fL6cktEoOO

— Dr Prem Chand Bairwa (@DrPremBairwa) May 9, 2026

पश्चिम बंगाल में ‘विकास और सुरक्षा’ का नया युग

सुवेंदु अधिकारी की सरकार से जनता को भारी उम्मीदें हैं। सीएम भजनलाल ने अपने बयान में ‘सुरक्षा और जनकल्याण’ पर विशेष जोर दिया है। बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में कानून-व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा रही है, ऐसे में राजस्थान के नेतृत्व का समर्थन सुवेंदु सरकार के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित होगा।