Medicine Ban: कहीं आप भी तो नहीं ले रहे ये खतरनाक दवाएं?, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, 7 दवाएं निकली फेल!

Drug Quality Failure: जयपुर. आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने सख्त कदम उठाया है। 1 अप्रेल से 15 अप्रेल 2026 के बीच की गई जांच में सात दवाएं मानक गुणवत्ता (Not of Standard Quality) में फेल पाई गई हैं। इसके बाद इन दवाओं के वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। औषधि नियंत्रक, राजस्थान ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाजार में उपलब्ध इन दवाओं का स्टॉक तुरंत हटाया जाए।

अधिनियम के तहत होगी सख्त कार्रवाई

आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने स्पष्ट किया कि जिन दवाओं की गुणवत्ता निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरती, उनके खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कंपनियों और विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार जांच और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई न जाए।

आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

आयुक्तालय ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सैंपलिंग और परीक्षण की प्रक्रिया जारी रहती है। इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित और प्रभावी दवाएं उपलब्ध कराना है। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही दवाएं खरीदें और किसी भी संदिग्ध दवा की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

आप भी देख लीजिए, ये दवाएं जांच में हुई फेल

क्रमांकदवा का नामबैच नंबरएक्सपायरीनिर्माताफेल होने का कारण1Cefixime Oral Suspension IP (LORAXIM Dry Syrup 12g/30 ml)LXS3-49Oct-2026M/s Lark Laboratories (India) Ltd., Bhiwadi, AlwarAssay में Cefixime मानक के अनुरूप नहीं2Albendazole Tablets IPPG12442706/27M/s Affy Parenterals, Baddi, Solan (HP)Dissolution परीक्षण में असफल3Ambroxol + Levosalbutamol + Guaiphenesin Drops (Istocuf-LS)GLF0712B06/27M/s Digital Vision, Kala Amb, Sirmour (HP)Assay मानक अनुरूप नहीं4Methylprednisolone Tablets IP 4 mg (Methyloactive-4)25200506/2027M/s United Bioceuticals Pvt. Ltd., HaridwarAssay एवं Dissolution दोनों में असफल5Dextromethorphan + Chlorpheniramine Syrup (Okuff-DX)TLLM-18811/2026M/s Taksa Lifesciences Pvt. Ltd., Derabassi, MohaliChlorpheniramine Maleate के Assay में कमी6Cefuroxime Axetil Tablets IP (EXTENSIVE-500)VT25294202/2028M/s VADSP Pharmaceuticals, Baddi (HP)Assay परीक्षण में असफल7Ciprofloxacin Tablets IP 500 mgGT5013504/2028M/s Omega Pharma, Roorkee, HaridwarAssay एवं Dissolution परीक्षण में असफल