Yash Punja IPL 2026 : मेडिकल की पढ़ाई छोड़ क्रिकेटर बना, 19 साल की उम्र, कौन है यश पुंजा?

Yash Punja IPL 2026 : रविवार 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (RR Vs KKR) के बीच मुकाबले में एक नया चेहरा देखने को मिला। राजस्थान ने 19 साल के यश राज पुंजा को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में वैभव सूर्यवंशी की जगह मौका दिया। कमाल देखिए, इस लड़के ने मौके पर चौका मारा और कल से चर्चा में बना हुआ है। चलिए जानते हैं, कौन है यश पुंजा (Yash Punja in RR), कैसे मेडिकल की पढ़ाई छोड़ क्रिकेट खेलने आया और परिवार में कौन-कौन है?

KKR Vs RR IPL 2026 | डेब्यू मैच में छाए यश पुंजा

यश पुंजा को राजस्थान रॉयल्स ने कल मौका दिया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवरों में 25 रन देकर 1 विकेट (रमनदीप सिंह का) हासिल किया। हालांकि, इस मैच में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा।

मिलिए यश पुंजा से (Yash Punja in RR IPL 2026)

Who Is Yash Punja: यश पुंजा का जन्म अबू धाबी (UAE) में हुआ। इसके बाद उनकी प्रारंभिक पढ़ाई लिखाई भी वही पूरी हुई। 2023 में वे अपनी पढ़ाई (मेडिकल की तैयारी) छोड़कर क्रिकेट में करियर बनाने के लिए बेंगलुरु आए। क्योंकि, उनका सपना डॉक्टरी का नहीं क्रिकेटर बनने का था। इसलिए, बीच में पढ़ाई छोड़ी और फिर क्रिकेट खेलना शुरू किया।

बेहतरीन स्पिनर हैं यश

राहुल द्रविड़ की क्रिकेट कोचिंग संस्थान से ट्रेनिंग लेने के बाद वो आईपीएल की रेस में शामिल हुए। यश लेग-स्पिनर (Leg-spinner) और निचले क्रम के बल्लेबाज हैं। यश की लंबाई लगभग 6 फीट 5 इंच है, जो एक स्पिनर के लिए काफी प्रभावशाली है और उन्हें अतिरिक्त उछाल (bounce) प्राप्त करने में मदद करती है।

10 मैचों में 23 विकेट लिए

महाराजा टी20 ट्रॉफी 2025 में यश ने हुबली टाइगर्स (Hubli Tigers) के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 23 विकेट लिए थे, जिसके बाद वे आईपीएल स्काउट्स की नजर में आए।

Yash Punja IPL Price | सस्ते पर बेस्ट खिलाड़ी हैं यश

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में महज 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। पहले मैच में प्रदर्शन देखने के बाद क्रिकेट के जानकार कह रहे हैं कि ये सस्ते में बेस्ट हैं।

Yash Punja Family | यश पुंजा का परिवार

माता- ज्योति पुंजा

पिता- पुष्पक पुंजा

भाई- योधिन पुंजा (क्रिकेटर)

यश का परिवार मूल रूप से बेंगलुरु, कर्नाटक से जुड़ा है, लेकिन वे लंबे समय तक अबू धाबी (UAE) में रहे हैं। यश के पिता ने अपने दोनों बेटों को क्रिकेटर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। यश के बड़े भाई योधिन पुंजा यूएई की राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं।