Patrika Edufest 2026: देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान आएंगे एक छत के नीचे, 24 से 26 अप्रेल तक होगा आयोजन

24th-26th April Patrika Edu Fest 2026: 12 वीं पास कर चुके छात्रों को अब भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं। राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआइसी) में एजुफेस्ट 2026 में छात्रों की हर शंका का समाधान होगा।

24 से 26 मई तक फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। फेयर में देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कॅरियर एक्सपर्ट और काउंसलर्स की ओर से काउंसलिंग की जाएगी। इंटरनेशनल एजुकेशन लोन और वीजा गाइडेंस के साथ देश के प्रसिद्ध स्पीकर्स की ओर से कॅरियर सेमिनार आयोजित की जाएंगी। सुबह 11 से रात आठ बजे तक एजुफेस्ट का आयोजन होगा।

फेस्ट में मिलेंगे सर्टिफिकेट

एजुफेस्ट में साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर किया जाएगा। हाल ही 12वीं परीक्षा परिणाम में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को फेस्ट में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को आधार कार्ड और मार्कशीट लानी होगी।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

एजुफेस्ट की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 और 9828473938 पर संपर्क कर सकते हैं। क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस फेस्ट का मुख्य प्रायोजक महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी है। एजुफेस्ट में पॉवर्ड बाय विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी होगी। फेस्ट में को-स्पॉन्सर बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रताप यूनिवर्सिटी, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी होंगे। एसोसिएट स्पॉन्सर आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा ग्रुप, मणिपाल यूनिवर्सिटी होंगे।

एजुफेस्ट जैसे आयोजन छात्रों की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होते हैं। यहां एक ही छत के नीचे देश के शीर्ष संस्थान और विशेषज्ञ मिलते हैं, जो 12वीं के बाद के भ्रम को दूर करने में मदद करते हैं।
ओमकार बगरिया, सीईओ, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी

आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सही कॅरियर चुनना बड़ी चुनौती है और एजुफेस्ट यही काम आसान करता है। साइकोमेट्रिक टेस्ट और काउंसलिंग से छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही राह चुन सकेंगे।
– डॉ. संजय बियानी, डायरेक्टर, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज

एजुफेस्ट केवल एक मेला नहीं, बल्कि छात्रों के सपनों को सही दिशा देने का मंच है। इंटरनेशनल एजुकेशन और वीजा गाइडेंस जैसी सुविधाएं उन बच्चों के लिए वरदान हैं जो विदेश में पढ़ने की चाह रखते हैं।
-अमित अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी

तकनीकी शिक्षा में कॅरियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एजुफेस्ट अवसर है। देश की नामी यूनिवर्सिटियों का एक साथ होना छात्रों को तुलनात्मक जानकारी देने में मददगार है।
– जयपाल मील, डायरेक्टर, स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एवं ग्रामोत्थान

कॅरियर सेमिनार और काउंसलिंग सत्रों से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऐसे आयोजन शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर, विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं।
– नमन कंदोई, सीईओ, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी