IPL Jaipur Tickets 2026: जयपुर में आईपीएल मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, ऑफलाइन डेट जल्द, ये रही टिकटों की कीमत

IPL Jaipur Tickets 2026: जयपुर: राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबर है। जयपुर में आयोजित होने वाले आईपीएल मैचों के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री मंगलवार रात से शुरू कर दी गई है।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अभी आरआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 मई को खेले जाने वाले मैच के टिकट जारी किए हैं। टिकटों की कीमत 1800 रुपए (ईस्ट स्टैंड) से शुरू होकर 40 हजार रुपए (ड्रीम लाउंज) तक है।

मुकाबलों की ऑफलाइन बिक्री की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। ऑफलाइन टिकटों की बिक्री संभवतः 18 या 19 अप्रैल से शुरू हो सकती है। साथ ही स्टूडेंट्स टिकट की तिथि भी घोषित की जाएगी।

फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स टीम

गुवाहाटी में लगातार तीन जीत दर्ज कर शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स अब अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर रही है, जिससे प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

टिकट कहां से खरीदें?

टिकट विशेष रूप से ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जो राजस्थान रॉयल्स का आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर है। टिकटों की कीमत 1,800 रुपए (ईस्ट स्टैंड) से शुरू होकर 40,000 रुपए (ड्रीम लाउंज) तक रखी गई है। टिकटों की भारी मांग को देखते हुए सलाह दी जाती है कि प्रशंसक जल्द से जल्द बुकिंग सुनिश्चित करें।

ऑफलाइन और स्टूडेंट टिकट

स्टेडियम काउंटर से ऑफलाइन बिक्री संभवतः 18 या 19 अप्रैल से शुरू हो सकती है। इसके साथ ही छात्रों के लिए रियायती टिकटों की तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को लाइव देखने के लिए जयपुर का जोश और ऊर्जा फिर से जीवंत होने को तैयार है।

बताते चलें कि जयपुर में कुल पांच क्रिकेट मैच होंगे। पहला मैच 19 अप्रैल को होगा। दूसरा मैच 27 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपर किंग्स, तीसरा मैच 5 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस, चौथा मैच 7 मई को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद और पांचवा मैच 14 मई को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरु के बीच होगा।

ये रही टिकटों की कीमत

ईस्ट स्टैंड- 1,800

नॉर्थ ईस्ट स्टैंड- 2,500

साउथ वेस्ट-ईस्ट स्टैंड- 2,700

उदयपुर रॉयल्स बॉक्स-3- 10,000

जयपुर लाउंज- 12,500

उदयपुर रॉयल्स बॉक्स-50- 13,000

जैसलमेर लाउंज- 15,000

(रेट 1 मई के मैच के संबंधित साइट के अनुसार)