Rajasthan BJP : महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, 48 नेत्रियों को मिली कमान, देखें पूरी सूची- किसे क्या मिला ज़िम्मा?

राजस्थान की राजनीति में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है। आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के हर कोने और हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम को ‘हर बूथ महिला मजबूत’ के संकल्प के साथ मैदान में उतारा है।

कार्यकारिणी का गणित: 48 पदों पर सोशल इंजीनियरिंग

नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री, के अलावा एक-एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, 2 कार्यालय मंत्री, एक-एक मीडिया प्रभारी और मीडिया सह प्रभारी, एक-एक प्रदेश आईटी संयोजक, प्रदेश आईटी सह संयोजक, एक-एक सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह प्रभारी, एक-एक प्रदेश रिसर्च संयोजक, प्रदेश रिसर्च सह संयोजक, 12 प्रदेश प्रवक्ता, एक कार्यक्रम प्रभारी, एक-एक मन की बात संयोजक, मन की बात सह संयोजक, एक-एक प्रशिक्षण प्रभारी, प्रशिक्षण सह प्रभारी सहित कुल 48 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

प्रमुख नियुक्तियां:

प्रदेश महामंत्री: सुनीता व्यास (कोटा), डॉ. अरुणा सिहाग (झुंझुनूं), और डॉ. मूर्ति मीणा (दौसा)।

मीडिया व आईटी: सुजाता मीणा को मीडिया और पूजा गुरनानी को आईटी की कमान सौंपी गई है।

प्रवक्ता: 12 महिला प्रवक्ताओं की फौज तैयार की गई है जो टीवी और सोशल मीडिया पर सरकार का पक्ष रखेंगी।

ये देखें पूरी सूची

क्र. सं.पद (Designation)नाम (Name)जिला (District)1प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती विजय लक्ष्मी राजपुरोहितबालोतरा2प्रदेश उपाध्यक्षसुश्री शिखा वेदचूरू3प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती निकिता राठौड़सीकर4प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती ज्योति मिश्राजयपुर शहर5प्रदेश उपाध्यक्षडॉ. शानू यादवअलवर उत्तर6प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती अनुराधा माहेश्वरीजयपुर शहर7प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती अंजू सैनीश्रीगंगानगर8प्रदेश उपाध्यक्षसुश्री रेखा परिहारभीलवाड़ा9प्रदेश महामंत्रीश्रीमती सुनीता व्यासकोटा शहर10प्रदेश महामंत्रीडॉ. अरुणा सिहागझुंझुनूं11प्रदेश महामंत्रीडॉ. मूर्ति मीणादौसा12प्रदेश मंत्रीडॉ. रजनी गावड़ियानागौर देहात13प्रदेश मंत्रीश्रीमती मुकेश कंवरअजमेर देहात14प्रदेश मंत्रीश्रीमती रेखा जैनपाली15प्रदेश मंत्रीश्रीमती जयश्री दाधिचचूरू16प्रदेश मंत्रीश्रीमती हंसिका गुर्जरभरतपुर17प्रदेश मंत्रीश्रीमती अमरावती शर्माजयपुर शहर18प्रदेश मंत्रीश्रीमती शीला चन्दन जाटवकरौली19प्रदेश मंत्रीश्रीमती सीमा अखावतअजमेर शहर20प्रदेश कोषाध्यक्षश्रीमती सुषमा सोनीजयपुर शहर21प्रदेश सह कोषाध्यक्षश्रीमती कनिका विश्नोईजोधपुर देहात उत्तर22कार्यालय मंत्रीश्रीमती मीना बनर्जीजयपुर शहर23कार्यालय मंत्रीश्रीमती बीना शर्माजयपुर शहर24मीडिया प्रभारीसुश्री सुजाता मीणाजयपुर देहात दक्षिण25मीडिया सह प्रभारीश्रीमती पूनम जैनकोटा शहर26प्रदेश आई.टी. संयोजकश्रीमती पूजा गुरनानीजयपुर शहर27प्रदेश आई.टी. सह संयोजकडॉ. सोनिका जैनउदयपुर शहर28सोशल मीडिया प्रभारीश्रीमती प्रियंका त्यागीजोधपुर शहर29सोशल मीडिया सह प्रभारीश्रीमती मनीषा जोधाबीकानेर शहर30रिसर्च संयोजकश्रीमती श्रीष्टि सेठीजयपुर शहर31रिसर्च सह संयोजकश्रीमती सुलभा सारदाजयपुर शहर32प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती अनुपमा मोदीजयपुर शहर33प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती अदिति शर्माजयपुर शहर34प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती आंचल अवानाजयपुर शहर35प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती मंजू सैनीजयपुर देहात उत्तर36प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती किरण मेघवालहनुमानगढ़37प्रदेश प्रवक्ताडॉ. अंजली यादवअलवर उत्तर38प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती रजनी सोनीकोटा देहात39प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती निर्मला मकवानाबांसवाड़ा40प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती ममता कुमावतबालोतरा41प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती सुनीता सैनीअलवर दक्षिण42प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती चेतना मीणासवाईमाधोपुर43प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती रमेश कुमारी कौरश्रीगंगानगर44कार्यक्रम प्रभारीडॉ. नीलम मूंदड़ाजोधपुर शहर45मन की बात संयोजकश्रीमती उमा शर्माजयपुर देहात दक्षिण46मन की बात सह संयोजकश्रीमती वीणा कुमारी दशोराचित्तौड़गढ़47प्रशिक्षण प्रभारीडॉ. मंजू मेघवालजालौर48प्रशिक्षण सह प्रभारीश्रीमती रूबिया उपाध्यायअलवर दक्षिण

मिशन ‘हर बूथ महिला मजबूत’: राखी राठौड़ का मास्टरस्ट्रोक

महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम की घोषणा करते हुए इसे समर्पण और ऊर्जा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर संगठन को और सशक्त, सक्रिय और जन-जन से जुड़ा बनाने का संकल्प लेते हैं। नए जोश और नई सोच के साथ हम ‘हर बूथ महिला मजबूत’ के मंत्र को साकार करेंगे।”

आज प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा करते हुए हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है।
मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम समर्पण, ऊर्जा और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक बनेगी ।

हम सब मिलकर संगठन को और सशक्त, सक्रिय और जन-जन से जुड़ा बनाने का संकल्प लेते हैं।
नए जोश, नई सोच और सामूहिक… pic.twitter.com/DlAUGAeup2

— Rakhee Rathore (@RakheeRathore_) March 31, 2026

मुख्यमंत्री का मिला ‘आशीर्वाद’ और भरोसा

लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व में नारी शक्ति संगठित होकर राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”

भाजपा महिला मोर्चा, राजस्थान के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व में नारी शक्ति संगठित होकर राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। https://t.co/ahJi2bTFeZ

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) March 31, 2026

राजस्थान के सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

इस सूची की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘राजस्थान सेंट्रिक’ होना है। बालोतरा से विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, चूरू से शिखा वेद, और श्रीगंगानगर से अंजू सैनी को उपाध्यक्ष बनाकर बॉर्डर से लेकर रेगिस्तान तक भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत की है। वहीं, जयपुर शहर और देहात से भी कई सक्रिय चेहरों को जगह दी गई है।