Weather Update Today: मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह का 27 फरवरी से 12 मार्च के बीच के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री और कुछ हिस्सों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।राजस्थान में गुरुवार 26 फरवरी को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर का रहा। यहां मैक्सिमम टेंप्रेचर 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।जैसलमेर का 34.8, जोधपुर शहर का 34.7, चित्तौड़गढ़ का 34.6, बीकानेर 34.3, लूणकरनसर और जवाई डेम पाली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। जालोर 33.9, डूंगरपुर 33.7, चूरू 33.4, कोटा 33.3, प्रतापगढ़ और वनस्थली 33.1, डबोक और पिलानी 32.9, पाली 32.6, श्रीगंगानगर 32.4, फतेहपुर 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर और करौली 31.8, अंता-बारां 31.5, झुंझुनूं 31.4, अलवर 31 रहा। सीकर 30.5, सिरोही 30.4, रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजस्थान में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान भी फलौदी का 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।