Kota Gold-Silver Price: लगातार दूसरे दिन महंगी हुई चांदी, सोना इतने रुपए सस्ता, जानें गोल्ड-सिल्वर की लेटेस्ट रेट

कोटा। राजस्थान के कोटा सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली। चांदी की बढ़ती चमक के बीच सोना सस्ता होने से खरीदारों को कुछ राहत जरूर मिली है।

कोटा सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी में तेजी रही, जबकि सोने में गिरावट रही। चांदी के भाव 5000 रुपए की तेजी के साथ प्रति किलो 249000 रहे। जेवराती सोने के भाव 1000 रुपए की गिरावट के साथ 155000 प्रति 10 ग्राम पर आ गए।

शुद्ध सोने के भाव 155800 हो गए। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और मांग में उतार-चढ़ाव का असर दामों पर साफ नजर आ रहा है।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24K) (99.5) : 156500
गोल्ड (22K) : 144907
गोल्ड (20K) : 136087
गोल्ड (18K) : 125200
गोल्ड (14K) : 110211
(भावः कोटा एसोसिएशन के अनुसार) ज्वैलर्स

एक दिन पहले सोने-चांदी के भावों में दिखी थी तेजी

इससे पहले गुरुवार को कोटा सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भावों में तेजी देखने को मिली थी। चांदी के भाव 4000 रुपए की तेजी के साथ प्रति किलो 244000 रहे थे। वहीं, जेवराती सोने के भाव 1800 रुपए की तेजी के साथ 156000 प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे। शुद्ध सोने के भाव 156800 हो गए थे।

वहीं, बुधवार को चांदी स्थिर रही थी और सोने के भावों में गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी के भाव प्रति किलो 240000 रहे। जेवराती सोने के भाव 800 रुपए की गिरावट के बाद 154200 प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे।