Rajasthan Budget: राजस्थान बजट 2026 में टैक्स होगा कम, सुल्तानपुर को मिलेगी कॉलेज की सौगात? जानें क्या-क्या उठी मांग

Demand From Rajasthan Budget 2026-27: राजस्थान का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। इस बजट में कोटा जिले को भी विकास की कई सौगातें मिलने की उम्मीदें है। राजस्थान में धनिया उत्पादन में कोटा संभाग अव्वल है। इसलिए मसाला पार्क की घोषणा और धनिये पर मंडी टैक्स कम करने की मांग उठ रही है।

MP के मुकाबले अधिक टैक्स होने से धनिये के ग्रेडिंग इकाइयों पर संकट आ गया है। कोटा की जीवन दायिनी चंबल को साफ रखने के लिए शुदि्धकरण प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी करने की उम्मीद भी है। जिले स्कूल भवन बनाने और जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए राजस्थान बजट से उम्मीद है।

ये है बजट से उम्मीदें

कोटा में शहर के बीच फल सब्जी मंडी संचालित है। आबादी क्षेत्र में होने के कारण किसानों को आने जाने में परेशानी होती। यहां हमेशा वाहनों का जाम लगा रहता है। वर्तमान मण्डी परिसर का क्षेत्र छोटा है। शहर से दूर मंडी शिफ्ट हो

चन्द्रलोई नदी का बहाव क्षेत्र कम होने एवं गहराई व चौडाई कम होने कारण, बारिश का अतिरिक्त पानी आ जाने से कैथून में प्रतिवर्ष बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आलनिया डेम से कैथून तक चन्द्रलोई नदी को गहरा एवं चौडा करते हुए कैथून नई पुलिया का निर्माण किया जाना आवश्यक है।

पुरातत्व विभाग में संरक्षित चन्द्रेसल मठ की जीण क्षीर्ण छतरियां एवं मठ के अधीन कृषि भूमि पर अतिक्रमण से बचाव के लिए चार दीवारी का निर्माण एवं मंदिर का जीर्णोद्वार किया जाए।

कोटा में गौ अभयारण्य की भी जरूरत, बजट में घोषणा की उम्मीद

कैथून को उप तहसील बनाने की दरकार है।

चिकित्सा क्षेत्र

मल्टीलेवल पार्किंग एवं कैफेटेरिया निर्माण क्षमता: 300 चार पहिया वाहन एवं 500 दो पहिया वाहन

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सुइट की स्थापना की जाए। इसके लिए 28 करोड़ के बजट की जरूरत

यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक एवं स्त्री रोग विभाग के लिए रोबोटिक हैंड सिस्टम

मेडिकल कॉलेज में आधुनिक जांच सुविधाओं के लिए में डायग्नोस्टिक विंग का निर्माण किया जाए।

मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण के लिए 18 करोड़ के बजट की दरकार

जिलेभर से यह भी मांग उठ रही

रामगंजमंडी महाविद्यालय को मिले पीजी का दर्जा, साइंस संकाय खुले

चेचट क्षेत्र में ताकली नदी के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की मांग

चेचट सीएचसी को उपजिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की आस

सांगोद में हरिश्चन्द्र सागर सिंचाई परियोजना के लिए बजट मिले

सांगोद में गौण मंडी में कारोबार शुरू करने की स्वीकृति मिले

सुल्तानपुर अस्पताल हो क्रमोन्नत ,मिले ट्रोमा सेंटर की सौगात

सुल्तानपुर में मिले तहसील और कॉलेज

दीगोद में एडीजे न्यायालय की मांग