Rajasthan Weather : सर्दी का असर बढ़ने से रात के तापमान में होने लगी गिरावट, जयपुर में 1 डिग्री गिरा रात का पारा

– मौसम विभाग ने दी आगामी दिनों में और पारा गिरने की चेतावनी

जयपुर। दीपावली का त्योहार निकलने के बाद अब प्रदेश में सर्दी का जोर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रात में अब सर्दी महसूस होने लगी है। जयपुर में बीती रात पारा में गिरावट हुई। रात का पारा एक डिग्री गिर गया। इस कारण रात के समय व अलसुबह लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के पूर्वी संभाग, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिले व श्रीगंगानगर में रात के पारे में गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूतनम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में रात के पारे में और गिरावट होगी। इससे प्रदेश में सर्दी का जोर बढ़ेगा व दिन के अ​धिकतम तापमान में भी गिरावट होगी।