Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, बारिश के बावजूद गर्मी अभी दिख रही जोर

– मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज भी रहेगी धूप-छांव की स्थिति

जयपुर। राजधानी जयपुर में इन दिनों मौसम की उथल-पुथल जारी है। आज सवेरे आसमान में धूप ​खिली, इससे मौसम सुहाना नजर आया। सवेरे बादलों की आवाजाही रहने से मौसम में हल्की ठंडक घुली नजर आई। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज राज्य में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पूर्वी संभाग में भी धूप-छांव की स्थिति रहेगी। वहीं मेवाड़ अंचल में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज भीलवाड़ा व उदयपुर में बारिश का अलर्ट है। वहीं चित्तौड़गढ़ में बादल छाए रहेंगे। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का दौर रहेगा।