Air Quality improve in Jaipur: दशहरा पर बारिश होने से शहर की आबोहवा में शुक्रवार को सुधार नजर आया। दोपहर 12 बजे और शाम 6 बजे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) कहीं अच्छा तो कहीं ठीक रहा जो राहत की बात है। वहीं पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 और पीएम-10 माइक्रोन आकार के धूल के कणों के स्तर में भी सुधार नजर आया। शहर में इनका स्तर 52 से 104 तक रहा। शहर में सबसे शुद्ध हवा आदर्श नगर क्षेत्र की रही, जहां का एक्यूआइ 50 से 60 रहा, जबकि मानसरोवर का एक्यूआइ 49 से 77 रहा। सीतापुरा का एक्यूआइ 41 से 65 रहा, वहीं शास्त्री नगर का एक्यूआइ 61 से 65 रहा। पुलिस कमिश्नरेट का एक्यूआइ 97 से 99 रहा। इससे शहर की आबोहवा में सुधार देखा गया।
एक दिन पहले की स्थिति
शहर में गुरुवार को आदर्श नगर क्षेत्र का एक्यूआइ 51 रहा। जबकि शास्त्री नगर में एक्यूआइ 115 रहा और सीतापुरा क्षेत्र में एक्यूआइ 105 रहा। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में एक्यूआइ 93 रहा। मानवरोवर क्षेत्र में एक्यूआइ 66 रहा। बारिश की बूंदों ने हवा में फैले धूल के कणों की मात्रा भी काफी कम हो गई है।
ये रहा पीएम स्तर
स्थानपीएम पीएम10.5आदर्श नगर7452कमिश्नरेट7469मानसरोवर6986सीतापुरा83101शास्त्री नगर10478
दशहरा पर प्रदूषण भी कम
जयपुर शहर में दशहरा पर रावण दहन और आतिशबाजी से एक्यूआइ का स्तर सामान्यतया बढ़ जाता है, लेकिन इस बार बेमौसमी बारिश ने शहर के प्रदूषण को धो डाला है। एक्यूआइ का स्तर भी सामान्य से नीचे दर्ज हो रहा है जिसके चलते प्रदूषण में भी काफी कमी आई है। मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिन और शहर में बारिश होने की संभावना जताई है ऐसे में अगले सप्ताह तक शहर की आबोहवा साफ रहने की उम्मीद है।
जयपुर शहर में औसत एक्यूआइ
स्थानएक्यूआइआदर्श नगर56शास्त्री नगर64सीतापुरा58मानसरोवर71कमिश्नरेट99