पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने शुक्रवार शाम सात बजे पुलिस थाना नाचना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहनता से जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को साफा और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में जनता के साथ सीधा संवाद किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने पुलिस थाना नाचना परिसर में शुक्रवार को जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भयमुक्त समाज के लिए पुलिस से संबंधित कोई समस्याएं हो तो अपने सुझाव देवे साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को जानकारी दी व सावधान रहने की सलाह दी। सीमावर्ती क्षेत्र में नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना परिसर में माल खाना रिकॉर्ड रूम हवालात अभिलेख का विस्तृत निरीक्षण किया। इस मौके पर गजेंद्रसिंह चंपावत पुलिस उप अधीक्षक नाचना, भूटाराम नाचना थानाधिकारी, जीवन खां वीरेंद्रसिंह, तुलछसिंह देवड़ा, सत्यनारायण चांडक, नेमीचंद सोनी आदि मौजूद थे।
